Congress : Bharat Jodo Yatra में राहुल गांधी को खतरा!
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के नाम राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से एक चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस ने गृह मंत्रालय भेजी इस चिट्ठी में दो तीन घटनाओं का जिक्र करते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है क्योंकि पैदल मार्च संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश करने के लिए तैयार है।
पवन खेड़ा ने बदरपुर में राहुल गांधी के आसपास भारी भीड़ का वीडियो दिखाते हुए कहा कि राहुल गांधी के पास Z सुरक्षा है। लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी जब दिल्ली में दाखिल हुए तो उनके आसपास कोई रस्सी नहीं थी।
कांग्रेस की ओर से गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में कांग्रेस ने यात्रा के दिल्ली में आने के बाद दिल्ली पुलिस की लापरवाही का जिक्र भी किया है। गृह मंत्री को लिखे पत्र में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में यात्रा पहुंचने के बाद कई बार यात्रा की सुरक्षा में चूक देखी गयी।पत्र में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और श्री राहुल गांधी के चारों ओर एक परिधि बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही। जबकि राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अभिषेक वशिष्ठ की प्रेरक कहानी : कभी 1 नंबर से टूटा सपना, फिर UPSC में हासिल की AIR 14! सरकारी स्कूल से IAS तक का सफर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल : कांग्रेस ने पूछा- प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य कहां हैं...!
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका