📅 Thursday, 22 October 2026 | 12:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,219.53 ▼ -490.16 (-0.66%) • निफ्टी 50: 22,603.80 ▼ -207.55 (-0.91%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,000 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

Breaking News : देश में पेट्रोलियम कंपनियों के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान

📅 23 June 2025, 01:15 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Breaking News : देश में पेट्रोलियम कंपनियों के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान
Breaking News : देश में पेट्रोलियम कंपनियों के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान

नई दिल्ली. भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं होगी। ईरान-इजरायल वॉर की वजह से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी पड़ सकती है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहतभरा बयान दिया है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश में पेट्रोलियम कंपनियों के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक है। देश में पेट्रोल-डीजल-गैस की आपूर्ति के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाएंगे। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत में ज्यादा तेल स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से नहीं आता। मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार की नजर है।

हमारा देश भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है। भारत औसतन 5.1 मिलियन बैरल क्रूड ऑयल इंपोर्ट करता है। भारत रूस से सस्‍ता तेल खरीद रहा है। अस्थिरता के बीच भारत ने सऊदी अरब, इराक, यूएई और कुवैत जैसे अपने अपने पारंपरिक तेल आपूर्तिकर्ताओं की तुलना में रूस से ज्यादा तेल खरीदा है।

भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत होने के कयास इसलिए लगाए जा रहे थे कि स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से तेल भारत आता है। इजरायल-ईरान वॉर से स्ट्रेट ऑफ हार्मुज की सुरक्षा को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ी है। स्ट्रेट ऑफ हार्मुज सऊदी अरब, ईरान, इराक, कुवैत और UAE जैसे देशों से तेल और LNG के आयात के लिए मुख्य रास्ता है।

हालांकि अब पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये साफ कर दिया है कि भारत में ज्यादा तेल स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से नहीं आता। इसके बाद से देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंकाओं पर विराम लग गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें