दिल्ली
धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा : प्रियंका गांधी
paliwalwani
नई दिल्ली.
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिले के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा की। इस दौरान वह भाजपा पर हमलावर रहीं। कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है।
10 सालों में भाजपा ने कोई कार्य नहीं किया। जनता महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्या से जूझ रही है। इस सबसे इतर भाजपा पूरे चुनाव को जाति व धर्म की तरफ मोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार हिसाब बराबर करेगी। झूठी सरकार को करारा जवाब देगी। कठवारा तथा अचलेश्वर में प्रियंका ने कहा कि जनता को इधर उधर की बातों में उलझा कर केवल वोट हासिल करना ही भाजपा का उद्देश्य है। आम आदमी की समस्याओं के निदान से उनका कोई लेना देना नहीं।