📅 Thursday, 22 October 2026 | 12:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,233.62 ▼ -619.28 (-0.84%) • निफ्टी 50: 22,625.35 ▼ -263.55 (-1.15%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹208,000 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
दिल्ली

ड्रोन घुसपैठ के बीच बड़ा फैसला : जम्मू-श्रीनर समेत कई शहरों की फ्लाइट्स 13 मई तक कैंसिल

📅 13 May 2025, 12:50 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ड्रोन घुसपैठ के बीच बड़ा फैसला : जम्मू-श्रीनर समेत कई शहरों की फ्लाइट्स 13 मई तक कैंसिल
ड्रोन घुसपैठ के बीच बड़ा फैसला : जम्मू-श्रीनर समेत कई शहरों की फ्लाइट्स 13 मई तक कैंसिल

नई दिल्ली. इंडिगो ने एयर स्पेस में जारी ड्रोन घुसपैठ के बीच बड़ा फैसला लिया है। जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़ और राजकोट को उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स 13 मई 2025 तक कैंसिल कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

वहीं, इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडिगो ने सभी फ्लाइट्स को 12 मई तक के लिए बंद कर दी गई थी। लेकिन ड्रोन घुसपैठ को देखते हुए कई फ्लाइट्स को रद कर दी गई है।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान में सीजफायर के बाद नागरिक विमान परिचालन के लिए 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने के फैसले को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के चलते इन हवाई अड्डों पर नागरिक विमानों का परिचालन रोक दिया गया था। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने सोमवार को कहा कि हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने की अवधि शुरू में 15 मई की सुबह 05:29 बजे तक के लिए निर्धारित की गई थी।

लेकिन, अब ये हवाई अड्डे नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध होंगे। प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति में कहा-यात्री कृपया ध्यान दें! नागरिक विमान परिचालन के लिए 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। यह सूचित किया जाता है कि ये हवाई अड्डे अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सीधे एयरलाइनों से उड़ान की स्थिति की जांच करें और नियमित अपडेट के लिए एयरलाइन की वेबसाइटों पर नजर रखें। दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) हवाई अड्डे पर आपरेशन सिंदूर के कारण 15 मई तक रद की गई उड़ानों को सोमवार को तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें