दिल्ली
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 9 अप्रैल को
paliwalwaniलखनऊ। देश के 24 राज्यो में सक्रिय ब्राह्मण संगठन राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 1 बजे प्रेस वार्ता शिमला पैलेस होटल लखनऊ मंें आयोजित की जा रही है जिसमे ’मुख्य अतिथि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पाण्डेय, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्रीमति अल्का अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहेगी। समस्त 74 जिला अध्यक्ष ,प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूदगी में बैठक का एजेंडा 28 अप्रैल बाबा श्री परशुराम जयंती समारोह लखनऊ में मनाए जाने पर विचार एवं अगामी एक वर्ष के संगठन के एजेंडे जिस पर वर्ष भर में संगठन कार्य करेगा पर विस्तार से चर्चा होगी। आप सभी ब्राह्मण संगठनों से अनुरोध है कि आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। बैठक का स्थान शिमला पैलेस होटल निकट पुराना आरटीओ लाटूश रोड लखनऊ’, उत्तरप्रदेश 9 अप्रैल समय 10 से 1 बजे तक। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष आरपी शुक्ला, प्रदेश महामंत्री (संगठन) प्रवक्ता उत्तरप्रदेश पंकज मिश्रा ने पालीवाल वाणी को जानकारी दी। संगठन के संबंध अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 09935358600 07571041980, 09956000006, 09456265001 पर संपर्क कर सकते है।