📅 Friday, 09 October 2026 | 12:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,304.09 ▲ +710.85 (+0.99%) • निफ्टी 50: 22,484.45 ▲ +252.65 (+1.14%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,400 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कट्टर लोग कहते हैं- मर जा मोदी...मर जा मोदी...देश कह रहा है मत जा मोदी

📅 03 March 2023, 02:09 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कट्टर लोग कहते हैं- मर जा मोदी...मर जा मोदी...देश कह रहा है मत जा मोदी
कट्टर लोग कहते हैं- मर जा मोदी...मर जा मोदी...देश कह रहा है मत जा मोदी

लोग मोदी की कब्र खोद रहे हैं...कमल खिलता ही जा रहा है...

नई दिल्ली :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में पार्टी की जीत पर तीनों राज्यों की जनता के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर सीधा हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने में ख्वाहिश कर रहे हैं। लेकिन जहां मौका पड़ता है कमल खिलता ही जा रहा है...खिलता ही जा रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हुए हैं..वो बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं। ये कट्टर लोग कहते हैं- मर जा मोदी...मर जा मोदी...देश कह रहा है मत जा मोदी।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला किया। कांग्रेस ने कहा कि आज के नतीजों के बाद कांग्रेस ने छोटा के प्रति अपनी नफरत को फिर से जगजाहिर कर दिया। कांग्रेस कह रही है कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना ना हो...तो ऐसे ही बोल निकलते हैं। उन्होंने कहा कि ये इन राज्यों के लोगों का अपमान है, जनमत का अपमान है। आज कांग्रेस का क्या हाल हो गया है, कहीं देखने को नहीं मिलती! रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई। ज़मीन खिसक गई है लेकिन अभी सुबुद्धि नाम की चीज़ उनके नज़दीक नहीं आयी है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा में ये हाल था कि एक पार्टी के अलावा दूसरी पार्टी का एक झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। अगर किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था। इस बार इन चुनावों में हमने कितना बड़ा परिवर्तन देखा है। अब हम नई दिशा पर चल पड़ा हुआ पूर्वोत्तर देख रहे हैं। आज के नतीजे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। आज के चुनाव और इन चुनाव परिणामों में देश के लिए, दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें