📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अपराध

तांत्रिक ने कहा इंसान की बलि दो बच्चा हो जाएगा. ये आइडिया मर्डर-2 फिल्म से आया : कॉलगर्ल आरती मिश्रा की हत्या

📅 24 October 2021, 03:01 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तांत्रिक ने कहा इंसान की बलि दो बच्चा हो जाएगा. ये आइडिया मर्डर-2 फिल्म से आया : कॉलगर्ल आरती मिश्रा की हत्या
तांत्रिक ने कहा इंसान की बलि दो बच्चा हो जाएगा. ये आइडिया मर्डर-2 फिल्म से आया : कॉलगर्ल आरती मिश्रा की हत्या

ग्वालियर : शरद पूर्णिमा की रात ग्वालियर में हुई आरती मिश्रा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. कॉलगर्ल आरती की हत्या निसन्तान दंपती ने की थी. आरोपी ममता भदौरिया और पति बेटू भदौरिया शादी के 18 साल बाद भी बच्चे नहीं होने से दुखी थे. दोनों तांत्रिक गिरवर यादव के पास पहुंचे. कई टोने टोटके किए लेकिन बच्चा नहीं हुआ. अंत में तांत्रिक ने कहा कि पूनम की रात किसी इंसान की बलि दो बच्चा हो जाएगा. ये आइडिया मर्डर-2 फिल्म से आया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ममता ने अपनी ननद मीरा राजावत और उसके लिव इन पार्टनर नीरज परमार को ये बात बताई. इन दोनों ने कॉलगर्ल आरती को एक रात के लिए 10 हजार रुपये का लालच देकर बुला लिया. इसके बाद चारों ने मिलकर मोती झील स्थित बेटू के घर की छत पर आरती की गला घोंटकर हत्या कर दी.

मीरा अपने लिव इन पार्टनर नीरज के साथ आरती की लाश को बाइक पर जिंदा इंसान की तरह बैठाकर तांत्रिक गिरवर के घर ले जा रहे थे, लेकिन ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के पास लाश गिर गई. उसी दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों को देख दोनों लाश को वहीं छोड़ भाग निकले. आरती मिश्रा हत्याकांड की गुत्थी 36 घंटे में सुलझी : बता दे कि दिनांक 20 अक्टूबर 2021 को हजीरा थाना के मुरैना रोड पर आरती मिश्रा की लाश मिली थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि आरती की गला घोंटकर हत्या की गई है. पुलिस ने उसके मोबाइल की बातचीत के आधार पर 36 घंटे में मामले को सुलझा लिया. हजीरा पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी ममता भदौरिया, पति बेटू भदौरिया को गिरफ्तार किया. उसके बाद इनकी निशानदेही पर बेटू की बहन मीरा राजावत और उसके लिव इन पार्टनर नीरज परमार को मुरैना जाते वक्त दबोच लिया. तांत्रिक गिरवर यादव को भी पुलिस ने हजीरा में उसके घर से गिरफ्तार किया.

आरोपियों ने किया ऐसा खुलासा : हजीरा पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मर्डर 2 फिल्म देखी. उसी आधार पर अकेली रहने वाली कॉलगर्ल आरती को बलि के लिए चुना. इसकी बलि देने के बाद उनको पकड़े जाने का जोखिम नहीं होने का भरोसा था. गवालियर एसपी अमित सांघी ने बताया कि मोती झील इलाके में रहने वाले बेटू भदौरिया और ममता भदौरिया की शादी के 18 पहले हुई थी. बरसों   बाद बच्चे नहीं होने से पति-पत्नी दुखी थे. दोनों ने कई देव स्थानों और बाबाओं के दरबार मे जाकर मन्नत मांगी, लेकिन बच्चा नहीं हुआ. कुछ दिनों से दोनों तंत्र मंत्र वाले बाबाओं के चक्कर लगा रहे थे. बेटू ने अपनी  बहन मीरा राजावत को कुछ उपाय करने को कहा. मीरा ने अपने लिव इन पार्टनर मुरैना निवासी नीरज परमार को ये बात बताई. नीरज ने इनको तांत्रिक गिरवर यादव के पास जाने को कहा. बेटू और ममता दोनों तांत्रिक गिरवर यादव के पास पहुंचे. कई टोने टोटके किए लेकिन बच्चा नही. हुआ, आखिर में तांत्रिक ने पूनम की रात नरबलि देने की बात कही. इस पर सभी तैयार हो गए.

​ये खबर भी पढ़े : आज करवा चौथ की धूम घर-घर : चंद्रोदय का समय और व्रत का महत्व जानिए 2021

माचिस में भी लगी आग : 14 साल बाद बढ़ेंगे दाम : 1 दिसंबर से प्रति माचिस की कीमत दो रूपए

भूत के चक्कर में महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें