📅 Monday, 28 September 2026 | 05:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹240,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

भूत के चक्कर में महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

📅 24 October 2021, 01:17 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भूत के चक्कर में महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी कीमत
भूत के चक्कर में महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

मेक्सिको : पड़ोसियों को डराने की कीमत एक महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. महिला डरावना मेकअप कर सफेद रंग की ड्रेस में रात के वक्त सड़क पर घूम रही थी. उसे इस रूप में देखकर एक शख्स इतना डर गया कि महिला पर गोलियों की बरसात कर दी. यह घटना मेक्सिको के नौकलपन डी जुआरेज में हुई. पुलिस ने मृतका की पहचान उजागर नहीं की है.

डरे लोगों ने वीडियो भी बनाया : ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाली महिला की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है. उसने लैटिन अमेरिका की तरह खुद को तैयार किया था. कहा जाता है कि एक भूत थी, जो अपने बच्चे की याद में सड़कों पर रोते हुए घूमा करती थी. मृतक महिला बिल्कुल इसी अंदाज में रात के वक्त घूम रही थी, आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया है.

आरोपी हुआ मौके से फरार : महिला बेहद डरावने गेट-अप में थी. वो रोते हुए ‘ओ मेरे बच्चे’ चिल्ला रही थी. उसे देखकर एक शख्स इतना डर गया कि गोलियों की बौछार कर दी, जिससे महिला की मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृतका की पहचान उजागर नहीं की है और न ही इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने साधी चुप्पी : पुलिस का कहना है कि 15 अक्टूबर 2021 की इस घटना की जांच हो रही है. फिलहाल इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता. बता दें कि मेक्सिको में 31 अक्टूबर 2021 को हैलोवीन डे मनाने की तैयारी चल रही है. इस मौके पर लोगों का आत्माओं और भूतों की तरह पूरा मेकअप किया जाता है. वो खुद ऐसे तैयार होते हैं कि लोग उन्हें देखकर डर जाएं.

​ये खबर भी पढ़े : आज करवा चौथ की धूम घर-घर : चंद्रोदय का समय और व्रत का महत्व जानिए 2021

माचिस में भी लगी आग : 14 साल बाद बढ़ेंगे दाम : 1 दिसंबर से प्रति माचिस की कीमत दो रूपए

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें