📅 Monday, 28 September 2026 | 10:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,978.92 ▼ -916.82 (-1.24%) • निफ्टी 50: 22,849.90 ▼ -290.60 (-1.26%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹234,100 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
अपराध

प्रेमी ने होटल के कमरे में लखनऊ की सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की को पुणे में गोली मार कर दी हत्या, इस बात से था नाराज़...

📅 30 January 2024, 12:34 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमी ने होटल के कमरे में लखनऊ की सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की को पुणे में गोली मार कर दी हत्या, इस बात से था नाराज़...
प्रेमी ने होटल के कमरे में लखनऊ की सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की को पुणे में गोली मार कर दी हत्या, इस बात से था नाराज़...

पुणे में इंफोसिस की सॉफ्टवेयर इंजीनियर लखनऊ निवासी वंदना द्विवेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके प्रेमी ने 27 जनवरी की रात लॉज में वारदात को अंजाम दिया। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात की मूल वजह पता करने में जुटी है।

इंदिरानगर के सेक्टर 11 में रहने वाली वंदना (26) और जानकीपुरम विस्तार निवासी ऋषभ निगम के बीच प्रेम प्रसंग था। 27 की रात दोनों पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के हिंजवडी इलाके में लॉज के कमरा नंबर 306 में ठहरे थे। देर रात ऋषभ ने वंदना को पिस्टल से तीन गोलियां मारीं। इनमें से दो उसके सिर और एक सीने में लगी। इसके बाद ऋषभ भाग निकला। पुणे की पुलिस के अलर्ट जारी करने के कुछ घंटे बाद मुंबई पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऋषभ को दबोच लिया। वंदना मूल रूप से गोंडा की रहने वाली थीं। परिवार इंदिरानगर में रहता है। माता-पिता अभी प्रयागराज में हैं, जबकि दोनों भाई वारदात की सूचना के बाद पुणे के लिए निकले हैं।

मुझे नजरअंदाज कर रही थी, इसलिए मार दिया...

पुणे की पुलिस ने आरोपी ऋषभ से लंबी पूछताछ की। उसने बताया कि वह करीब दस साल से वंदना के साथ था। कुछ वक्त से वह उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसे लेकर कई बार विवाद हुआ। इस वजह से मिलने पुणे आया था। यहां लॉज में भी रात में विवाद होने पर उसे वंदना को गोली मार दी।

25 जनवरी को पहुंचा था पुणे

पुलिस के मुताबिक ऋषभ 25 जनवरी को लॉज में ठहरा था। अगले दिन वंदना से मिला। फिर शनिवार रात दोनों एक साथ लॉज गए। इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज जुटाई गई हैं। आरोपी आते-जाते वक्त कैमरे में कैद हुआ है। गिरफ्तारी के वक्त उससे पिस्टल भी बरामद हुई थी। उस पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें