📅 Monday, 28 September 2026 | 09:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 22,965.40 ▼ -175.10 (-0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,140 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

जय श्रीराम बोलने पर शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई

📅 22 January 2024, 12:52 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जय श्रीराम बोलने पर शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई
जय श्रीराम बोलने पर शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक छात्र के जय श्रीराम के नारे लगाने पर शिक्षक द्वारा पिटाई कर दी गई । इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शिक्षक और स्कूल के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला बुढार थाना क्षेत्र का है। यहां के एक निजी स्कूलों में शनिवार को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र नितिन ने शिक्षक की अनुपस्थिति में जय श्रीराम के नारे लगाए। ये नारे कक्षा के बाहर खड़े शिक्षक ने सुन लिए। आरोप है कि उसने डांटा और पिटाई भी कर दी।

छात्र नितिन और उसके परिजनों का आरोप है कि छात्र की ओर से शिक्षक अब्दुल वाहिद की स्कूल डायरेक्टर शरीफ नियाजी से शिकायत की गई, जिस पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय छात्र को उन्होंने डांटा और स्कूल से जाने को कह दिया। इससे नाराज परिजन थाने पहुंच गए।

उसके बाद स्थानीय लोगों तथा हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने नारेबाजी करते हुए शिक्षक और स्कूल डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और गिरफ्तार भी कर लिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें