📅 Monday, 26 October 2026 | 06:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,040 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,300 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अपराध

अपराध अपडेट : प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने बना दी कब्र : पुलिस ने गड्‌ढा खोदकर निकाला महिला का शव

📅 28 June 2021, 01:31 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अपराध अपडेट : प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने बना दी कब्र : पुलिस ने गड्‌ढा खोदकर निकाला महिला का शव
अपराध अपडेट : प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने बना दी कब्र : पुलिस ने गड्‌ढा खोदकर निकाला महिला का शव

मध्य प्रदेश. रीवा के जवा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आने से गांव में हडकंप मच गया. एक युवक ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव किचन में दफना दिया. जहां शव दफनाया वहां लिपाई-पुताई भी कर दी. दोनों विगत 9 से 10 साल तक एक साथ रह रहे थे. कल रविवार को सुबह पड़ोस में रहने वाले देवर आरोपी के भाई को महिला नहीं दिखी तो उसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची. तो आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने किचन में गड्‌ढा खोदकर शव निकलवाया. बताया जाता है कि वारदात से पहले दोनों के बीच खुब झगड़ा हुआ था. एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि शांति मल्लाह (उम्र 45) 10 साल से अपने प्रेमी रामराज मांझी (उम्र 35) के साथ लिव-इन में रह रही थी. उसका घर ग्राम गाढ़ा 138 कोटीहा टोला में है. शनिवार मध्य रात्रि करीब 10 : 00 बजे रामराज ने शांति की धारदार हथियार से हत्या कर दी. शव को किचन में दफना दिया. रविवार सुबह शांति कई घंटों तक नहीं दिखाई दी. इससे पड़ोस में रहने वाले आरोपी के भाई को शंका हुई. पूछताछ के बाद पड़ोस के लोगों ने बताया कि शांति और रामराज शनिवार शाम किसी बात को लेकर आपस में खुब झगड़ा कर रहे थे. उसने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मामला संदिग्ध नजर आया. घर के अंदर जमीन में नई पुताई को देखकर पुलिस को शक हुआ. थाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया. गड्‌ढा खोदा गया तो महिला का शव मिला. विवाद इस बात को लेकर भी हो सकता है कि दोनों की संतान नहीं है. इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था.

ये खबर भी पढ़े : रेव पार्टी पर पुलिस की रेड : मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हीना पांचाल ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें