📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:04 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

Taapsee Pannu Wedding: रकुल प्रीत सिंह के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तापसी पन्नू, इस जगह लेंगी सात फेरे

📅 28 February 2024, 11:13 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Taapsee Pannu Wedding: रकुल प्रीत सिंह के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तापसी पन्नू, इस जगह लेंगी सात फेरे
Taapsee Pannu Wedding: रकुल प्रीत सिंह के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तापसी पन्नू, इस जगह लेंगी सात फेरे

बी-टाउन में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंधे। मार्च में पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा भी शादी करने वाले हैं। वहीं अब बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस दुल्हन बनने जा रही है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक तापसी और उनके बॉयफ्रेंड मैथियास बोए ने शादी करने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा, कटरीना कैफ की तरह तापसी पन्नू भीअपनी शादी प्लान कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल सिख और ईसाई धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि इस बारे में अभी तक तापसी और उनके बॉयफ्रेंड मैथियास की तरफ कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

कब शादी करेंगी तापसी  पन्नू

रिपोर्ट्स के मुताबिक तापसी किसी भी बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस को अपनी शादी में नहीं बुलाएंगी। वह अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में राजस्थान मैथियास संग सात फेरे लेंगी। कपल ने मार्च में शादी करने का फैसला लिया है। इस खबर के बाद लोग तापसी की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।

10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं तापसी-मैथियास

बता दें कि तापसी और मैथियास पिछले 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक पॉडकास्ट में तापसी ने बताया था कि जब वो बॉलीवुड डेब्यू कर रही थीं, उसी दौरान मैथियास से उनकी मुलाकात हुई थी।

 तापसी के होने वाले पति मैथियास बो डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह दो बार के यूरोपियन चैम्पियन और ओलम्पिक मेडलिस्ट रह चुके हैं। साल 2020 में मैथियास ने बैडमिंटन से संन्यास ले लिया था। वहीं तापसी के करियर की करें तो वो साल 2013 से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। उन्होंने फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं पिछली बार वोके साथ ‘डंकी’ में नजर आई हैं। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें