📅 Monday, 28 September 2026 | 10:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,015.57 ▼ -880.17 (-1.19%) • निफ्टी 50: 22,858.50 ▼ -282.00 (-1.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹234,100 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
बॉलीवुड

मां, पापा, आई लव यू, रोना मत, प्लीज : एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी

📅 31 August 2022, 01:17 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मां, पापा, आई लव यू, रोना मत, प्लीज : एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी
मां, पापा, आई लव यू, रोना मत, प्लीज : एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी

साउथ कोरियन एक्ट्रेस यू जो यून ने 29 अगस्त 2022 को आत्महत्या की. 27 साल की इस एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर उनके परिवार ने दी. इसके साथ ही खबरें हैं कि यू जो यून ने अपने रूम में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जो पेरेंट्स के नाम है. यू जो यून को tvN's Big Forest और TV Chosun's Joseon Survival Period में देखा गया था. Soompi की रिपोर्ट्स की मानें तो यू जो यून यह कदम काफी समय से उठाने का विचार कर रही थीं.

उन्होंने जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें अपने पेरेंट्स, दादी, बड़े भाई से माफी मांगी है. इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वह आखिर क्यों नहीं जीना चाहती थीं. परिवार की रजामंदी के साथ यू जो यून के इस लेटर को पब्लिक किया गया है. यू जो यून ने लेटर में लिखा, "मुझे इस तरह चले जाने के लिए दुख है. मुझे मां, पिताजी, दादी और ओप्पा (बड़े भाई) के लिए विशेष रूप से दुख हो रहा है. मेरा दिल चिल्लाता है कि मैं जीना नहीं चाहती.

मेरे बिना जीवन खाली महसूस हो सकता है, लेकिन इसे बहादुरी से जिएं. मैं हर चीज पर नजर रखूंगी. रोना मत. आप मेरे इस कदम से आहत होंगे. मैं अभी बिल्कुल भी उदास नहीं हूं. मैं दृढ़ और शांत महसूस करती हूं. मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है, क्योंकि मैंने इस बारे में लंबे समय तक सोचा है. मैंने ऐसा सुखी जीवन जिया है, जिसकी मैं हकदार थी. इसलिए मेरे लिए इतना ही काफी है. आप सभी अपनी लाइफ बिना किसी मलाल के जिएं."

यू जो यून ने लेटर में आगे लिखा कि मैं मरी नहीं हूं, इसलिए सब लोग, कृपया अच्छे से जिएं. मुझे आशा है कि मेरे अंतिम संस्कार में बहुत से लोग बुलाए गए हैं और मैं हर किसी को पहली बार थोड़ी देर के लिए देखना चाहती हूं और किसी ऐसे व्यक्ति की जांच करना चाहती हूं, जिसके लिए समय थोड़ा मुश्किलों भरा चल रहा है. मैं खराब अभिनय नहीं करना चाहती थी. मेरे लिए एक्टिंग सबकुछ थी. हालांकि, उस जीवन को जीना आसान नहीं था. मैं और कुछ नहीं करना चाहती. आप जो कुछ करना चाहते हैं उसका होना एक आशीर्वाद होता है, लेकिन मैंने महसूस किया कि केवल उस चीज को करना मेरे लिए एक अभिशाप रहा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें