📅 Monday, 28 September 2026 | 11:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,896.32 ▼ -999.42 (-1.35%) • निफ्टी 50: 22,834.85 ▼ -305.65 (-1.32%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,980 • 🥈 चांदी (1kg): ₹233,200 • 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
बॉलीवुड

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के शो में जमकर चले लाठी डंडे

📅 04 February 2024, 01:58 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के शो में जमकर चले लाठी डंडे
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के शो में जमकर चले लाठी डंडे

उत्तर प्रदेश :

भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह के शो में लोगों ने जमकर बवाल किया। आलम ये हुआ, कि स्थानीय पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। ऐसे में भगदड़ मचना लाजमी थी। स्थिति जब सामान्य हुई तो हजारों प्लास्टिक की हजारों कुर्सी टूटी जमीन पर बिखरी पड़ी थी।

बॉस के खंभे और लाठी भी देखने को मिली। घटना उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का बताया जा रहा है। भगदड़ कैसे मची, पुलिस को लाठी क्यों चार्ज करना पड़ी। आइए आपको बताते हैं।

उत्तर प्रदेश जिला सिद्धार्थनगर में महोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा की स्टार अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह महोत्सव में चार चांद लगाने आई थी। दर्शक और फैंस उनको देखने के लिए दूर-दूर से आए हुए थे। लेकिन रात तकरीबन 10:30 बजे के आसपास गाने के बीच अचानक लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

स्थिति असामान्य होने लगी। लोग अब स्टेज की तरफ हल्ला (शोर) करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान दर्शकों ने कुर्सिया तोड़ डाली! कुछ लोग आपस में ही भीड़ गए। ऐसे में पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज कर दी।

सोशल मीडिया पर पुलिस की लाठीचार्ज वाली वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें साफ देखा जा सकता है, कि लोगों को शांत करने के लिए पुलिस डंडे बरसा रही है। घटना में अब तक किसी को हताहत होने की खबर नहीं है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें