बॉलीवुड

सिनेमा जगत से बुरी खबर : सिंगर उषा उत्थुप पर टुटा दुखो का पहाड़ पति को टीवी देखने के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, हुआ निधन

Pushplata
सिनेमा जगत से बुरी खबर : सिंगर उषा उत्थुप पर टुटा दुखो का पहाड़ पति को टीवी देखने के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, हुआ निधन
सिनेमा जगत से बुरी खबर : सिंगर उषा उत्थुप पर टुटा दुखो का पहाड़ पति को टीवी देखने के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, हुआ निधन

सिनेमा जगत से बुरी खबर : सिंगर उषा उत्थुप पर टुटा दुखो का पहाड़ पति को टीवी देखने के दौरान आया कार्डियक अरेस्ट, हुआ निधन

मशहूर गायिका उषा उत्थुप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनके पति जानी चाको का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार, 8 जुलाई को कोलकाता में अंतिम सांस ली। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है। जानी चाको के निधन की खबर उनके परिवार वालों ने दी है। बताया जा रहा है कि उन्हें बेचैनी हुई, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों की ओर से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जानी चाको 78 साल के थे।

रिपोर्ट के मुताबिक 78 वर्षीय जानी चाको को लेकर कहा जा रहा है कि उनका निधन तब हुआ जब वो घर पर टीवी देख रहे थे। टीवी देखने के दौरान ही उन्हें बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स की ओर से कहा गया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 9 जुलाई को किया जाएगा।

उषा उत्थुप के दूसरे पति थे जानी चाको

जानी चाको, उषा उत्थुप के दूसरे पति थे। वो म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर थे और अपना कारोबार संभालते थे। उनका बिजनेस चाय के बागानों से जुड़ा था। जानी चाको अपने पीछे उषा उत्थुप के साथ एक बेटा और बेटी छोड़ गए। उषा उत्थुप की शादी पहले दिवंगत रामू से हुई थी। उषा और जानी चाको की मुलाकात की बात की जाए तो दोनों पहली बार 70 के दशक की शुरुआत में फेमस नाइट क्लब ट्रिनकास में मिले थे।

नाइट क्लब से की थी उषा ने करियर की शुरुआत

बहरहाल, अगर उषा उत्थुप के बारे में बात की जाए तो वो हिंदी सिनेमा जगत की जानी-मानी गायिका हैं। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए हैं। उषा ने अपने करियर की शुरुआत 1969 में चेन्नई के एक छोटे से नाइट क्लब से की थी। उन्हें उनकी आवाज की वजह से पॉपुलैरिटी मिली। उन्हें देशभर के कई बड़े नाइट क्लब्स में गाना गाने का मौका मिला। इसी बीच दिल्ली के एक नाइट क्लब में दिवंगत एक्टर देव आनंद साहब की नजर उन पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने साल 1971 में उषा उत्थुप को फिल्मों में ब्रेक दिया। उन्होंने पहली बार फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ के लिए गाना गाया था।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News