ब्रह्मास्त्र के अलावा कौन सी फिल्में और वेब सीरीज हो रहीं रिलीज?
सितंबर 2022 के दूसरे हफ्ते में कई फिल्में और सीरीज का आनंद उठाने के लिए तैयार हो जाइए. इस हफ्ते रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की फिल्म के अलावा हॉलीवुड फिल्म और वेब सीरीज भी रिलीज की जा रही हैं. ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra), ‘थार लव एंड थंडर’ से लेकर 'शिक्षा मंडल' जैसी वेब सीरीज का लुत्फ उठा पाएंगे.
सबसे पहले बात रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) की जो 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम किरदार में हैं. वहीं रणबीर-आलिया की जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखने को मिलेगी.
9 सितंबर को ही नेटफ्लिक्स पर ‘एक विलेन रिटर्न्स’ भी रिलीज की जा रही है. जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया स्टारर ये फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. अगर आप इसे थियेटर में नहीं देख पाए हैं, तो अब इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
हॉलीवुड की जबरदस्त मूवी ‘थॉर: लव एंड थंडर’ 8 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन के अभिनय से सजी फिल्म का लुत्फ घर बैठे उठा सकते हैं
डिज्नी+हॉटस्टार पर 8 सितंबर को पिनोकियो म्यूजिकल फैंटेसी फिल्म रिलीज हो रही है. इसका निर्देशन रॉबर्ट जेमेकिस ने किया है. ये फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी रिलीज की जाएगी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
उजाड़ गया चौहान परिवार का आशियाना! समर की गोली से भीगा चंद्रिका का आँचल, क्या वक़्त रहते लौट पाएंगी उखड़ती हुई सांसें?
गंगा घाटों पर गूंजी भक्ति की तान: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में मुंबई के सितारों ने रचा छठ का अलौकिक समां
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़ : मेगा प्रीमियर के 10 करोड़ से ज्यादा घरों तक पहुँचने की उम्मीद