‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन पहली बार अपना ही रूल तोड़ेंगे, करेंगे ये जबर काम, खबर जान फैन्स हुए उत्साहित
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा द रूल’ लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है. इस फिल्म को पहले पार्ट से बेहतर और शानदार बनाने के लिए मेकर्स ने अपनी एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है. फिल्म पर लगातार काम जारी है. हालांकि माना ये भी जा रहा है कि पुष्पा 2 तय किए गए समय से थोड़ा आगे खिसकाई जा सकती है. इसी बीच फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आई है, जो अल्लू अर्जन के फैन्स के लिए काफी खास होने वाली है.
एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में अल्लू के किरदार की जबरदस्त फाइट देखने को मिलने वाली है और ये फाइट पुष्पाराज की जापानी स्मगलर के साथ होगी. फिल्म में अल्लु पहली बार वो करने वाले हैं जो उन्होंने अभी तक किसी भी फिल्म के लिए नहीं किया. साफ-साफ शब्दों में बताए तों एक्टर इस फिल्म में जापानी भाषा बोलते हुए नजर आएंगे. जापानी स्मगलर से लड़ने के दौरान अल्लू जापानी भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखेंगे.
जापानी भाषा बोलेंगे अल्लू अर्जुन
एक रिपोर्ट की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म की शूटिंग जुलाई महीने तक पूरी हो जाएगी. जिसके बाद मेकर्स ने इसे 15 अगस्त 2024 पर रिलीज करने की प्लानिंग की थी. लेकिन अब लगता है कि इस प्लान में थोड़ा बदलाव किया जाएगा. माना ये भी जा रहा है कि पुष्पा 2 के मेकर्स सलार वाले रास्ते पर चलकर फिल्म की रिलीज के बाद इसका प्रमोशन कर सकते हैं. इतना ही नहीं अगर पुष्पा 2 अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ाती है तो फिल्म देवरा उसकी जगह लेने के लिए तैयार है.
पुष्पा 2 की शूटिंग में रुकावट
वहीं, पिछले काफी वक्त से पुष्पा 2 की शूटिंग टाइमलाइन अपने वक्त से आगे बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. बता दें, फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुष्पा 2 में जगदीश का किरदार अल्लू के दोस्त है. उनके अरेस्ट होने के चलते शूटिंग पर असर पड़ा है. जगदीश पर जूनियर आर्टिस्ट को सुसाइड करने के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगा है. इतना ही नहीं उनपर जूनियर आर्टिस्ट की निजी तस्वीरें खींचने का भी आरोप है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career