📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,580 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
बिजनोल

बिजनोल गांव में मानवता को शर्मसार करने का मामला-बच्ची की हत्या

📅 21 February 2019, 05:50 AM • ✍️ Nanalal Joshi...✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बिजनोल गांव में मानवता को शर्मसार करने का मामला-बच्ची की हत्या
बिजनोल गांव में मानवता को शर्मसार करने का मामला-बच्ची की हत्या

बिजनोल । जिले में नाथद्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिजनोल गांव में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। नाथद्वारा-रेलमगरा मार्ग पर स्थित बिजनोल गांव में रहने वाले धर्मेन्द्र जोशी की पत्नी सुमन जोशी ने अपनी भारती उर्फ भावना जोशी दुधमुंही 5 माह की बेटी का गला घोंट हत्या कर दी। फिर अपने ही पुराने घर में ले जाकर उसे दफन कर दिया। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी बिजनोल गांव में फिर एक बार घटना घटी।

थानाधिकारी लालसिंह ने पालीवाल वाणी को बताया कि बिजनोल निवासी गीतादेवी पतिक पुरुषोत्तम जोशी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका पुत्र धर्मेंद्र जोशी रविवार को सुबह 9 बजे बिनोल स्थित भैरूजी के देवरे पर गए थे। इस दौरान उसकी बहू सुमन और पांच माह की पोती भारती उर्फ भावना घर पर ही थी। शाम को 5.30 बजे घर लौटने पर बहू बरामदे में बैठी थी। इस पर उन्होंने पोती भारती के बारे में पूछा तो सुमन ने कुछ नहीं बताया। एएसआई श्री सुखलाल शर्मा ने पालीवाल वाणी को बताया कि सुमन पति धर्मेन्द्र जोशी का पति व सास रविवार होने से सुबह आमेट देवस्थानक गए हुए थे। शाम को लौटे तो सास ने सुमन से बच्ची के बारे में पूछा तो काफी देर बाद उसने बताया कि बेटी मर गई और उसे पुराने घर में दफन कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही बिजनोल गांव में हडकंप मच गया। नाथद्वारा थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और मोर्चरी में रखवाया। सुमन जोशी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक श्री ओमकुमार, उपनिरीक्षक श्री लालसिंह आदि भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। सोमवार सुबह पुलिस ने सुमन जोशी को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया गया कि धर्मेन्द्र जोशी की पहली पत्नी की मौत होने के बाद उसने दो साल पहले सुमन से प्रेम विवाह किया था तथा मृतक बच्ची उनकी पहली संतान थी।
पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो-Nanalal Joshi...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें