पालीवाल समाज बिजनोल की वार्षिक बैठक हरियाली अमावस्या पर संपन्न: श्री गोपीलाल जोशी अध्यक्ष, नानालाल जोशी उपाध्यक्ष मनोनित
बिजनोल. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी बिजनोल की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 12 अगस्त 2026, हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर श्री चारभुजा मंदिर प्रांगण ग्राम. बिजनोल जिला राजसमंद, राजस्थान पर पालीवाल समाज की वार्षिक बैठक आयोजित की गई. बैठक में समाजजनों की उपस्थिति में गौरवशाली मौजूदगी में सर्वसम्मति से समाजहित में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
बैठक के दौरान वर्षभर के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. साथ ही ठाकुर जी की सेवा-पूजा व्यवस्था एवं उससे संबंधित खर्च का बजट प्रस्तुत किया गया. समाज के नोहरा परिसर में आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया.
नई कार्यकारिणी में सर्वश्री अध्यक्ष गोपीलाल सुपुत्र डालचंद जी जोशी, उपाध्यक्ष नानालाल सुपुत्र गंगाराम जी जोशी, महामंत्री मगनलाल सुपुत्र हीरालाल जी जोशी, धर्मशाला मंत्री दुर्गाशंकर सुपुत्र मांगीलाल जी जोशी, सह कोषाध्यक्ष शंकरलाल सुपुत्र भेरूलाल जी जोशी एवं रोशन सुपुत्र श्रीलाल जी जोशी, उत्सव मंत्री मोहनलाल सुपुत्र हीरालाल जी जोशी एवं विशाल सुपुत्र मुकेश जी जोशी
कार्यकारिणी सदस्य में सर्वश्री लहरीलाल सुपुत्र भेरूलाल जी जोशी, गणेशलाल सुपुत्र रामेश्वर जी जोशी, सुरेश सुपुत्र नारायण जी जोशी मनोनित हुए. बैठक के अंत में समाज की एकता, विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.
नई कार्यकारिणी के गठन पर पालीवाल समाज के विभन्न संगठनों के पदाधिकारी, ग्रामवासियों और शुभचिंतकों सहित पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह की ओर हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पालीवाल समाज बिजनोल की वार्षिक बैठक हरियाली अमावस्या पर संपन्न: श्री गोपीलाल जोशी अध्यक्ष, नानालाल जोशी उपाध्यक्ष मनोनित
श्री चरणा श्याम मंदिर पर बसंत पंचमी 23 को एवं श्री मामादेव जी मंदिर बिजनोल में 25 जनवरी को वार्षिक जागरण
श्री मामा देव मंदिर बिजनोल में व्यास परिवार ने किए तीन एयर कुलर समर्पित : भक्तों को मिलेगी गर्मी में राहत