📅 Monday, 28 September 2026 | 12:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,930.66 ▼ -965.08 (-1.31%) • निफ्टी 50: 22,827.55 ▼ -312.95 (-1.35%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,800 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
भोपाल

राज्य सरकार अखिल भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों की मदद लेगी

📅 12 July 2022, 12:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राज्य सरकार अखिल भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों की मदद लेगी
राज्य सरकार अखिल भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों की मदद लेगी

भोपाल : अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों, आईएस, आईपीएस और आईएफएस तथा राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य सिविल सेवा, राज्य पुलिस सेवा और राज्य वन सेवा के अधिकारियों से संबंधित जांच प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए अब राज्य सरकार अखिल भारतीय सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों की मदद लेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गठित चयन समिति की अनुशंसा अनुसार सेवानिवृत्त अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का एक पैनल गठित किया जाएगा। इस पैनल में सम्मिलित अधिकारियों में से संबंधित प्रशासकीय विभाग जैसे सामान्य प्रशासन, गृह तथा वन विभाग जांच अधिकारी नियुक्त कर सकेंगे। यह पैनल तीन वर्ष के लिए प्रभावशील होगी। एक वर्ष पूरा होंने पर पैनल का पुनरीक्षण किया जा सकेगा।

चयन समिति द्वारा गठित पैनल में से सेवानिवृत्त अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किए जाने की स्थिति में उन्हें राज्य शासन द्वारा संधारित दरों से एक मुश्त भुगतान करने की स्वीकृति शर्तो के अधीन जारी की जाएगी। इच्छुक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी की सहमति की स्थिति में आवेदन उप सचिव कार्मिक को 21 जुलाई तक दे सकेंगे।

यह होगा फायदा :  इस कवायद से अनुभवी रिटायर्ड अधिकारियों की मदद से कठिन जांच भी जल्दी पूरी हो सकेगी और जांच प्रक्रिया जल्द पूरी होंने से अफसर की सजा या दोषमुक्ति के मामले में जल्द निर्णय हो सकेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें