प्रदेश कांग्रेस के प्रकोष्ठों के साथ भारत जोड़ों यात्रा की समीक्षा बैठक : प्रकोष्ठों की भूमिका और रणनीति हुई तैयार
श्री अग्रवाल ने यात्रा के दौरान प्रकोष्ठों की भूमिका और रणनीति पर चर्चा करते हुए यात्रा का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश ही नहीं पूरे विश्व के लिए एक संदेश है और कांग्रेस की मजबूती के लिए यह आप सभी इस यात्रा में शामिल होकर नया इतिहास रचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने बैठक में कहा कि सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में भारत जोड़ो यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है। वर्ष 2023 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए हमंे एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।
बैठक में अभा कांग्रेस के सचिव प्रदेश सह प्रभारी सी.पी. मित्तल, संजय कपूर, सुधांशु त्रिपाठी, कुलदीप इंदौरा, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, सहित प्रदेश कांग्रेस के प्रकोष्ठों के अध्यक्ष नरिन्दर सिंह पांधे, विनोद सेन, रामनरेश त्रिपाठी, अनुराग भार्गव, आशीष शर्मा, पुनीत टंडन, पूनम वर्मा, रघुवीर कोली, आशुतोष बिसेन, हेमंत टाले, प्रदीप अहिरवार, मिर्जा नूरबेग, आरएन ठाकुर, ललित पवार, केदार सिरोही, मतीन खान, मांगीलाल नायक, शिवनारायण शर्मा, प्रियंका किरार, डॉ. सुदीप पाठक, रामचंद्र शर्मा, प्रशांत कुमार, राजेन्द्र बब्बर, उज्जवल मोटवानी, संजय मालवीय, निकंश ईश्वरसिंह चौहान, जावेद खान सहित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति
आईएएस अधिकारियों के तबादले : नेहा मारव्या, निधि निवेदिता, अनुभा श्रीवास्तव, दिलीप कुमार, अनिल सुचारी को नई जिम्मेदारी