📅 Monday, 26 October 2026 | 01:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,150.55 ▲ +26.72 (+0.04%) • निफ्टी 50: 22,644.70 ▲ +44.70 (+0.20%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
भोपाल

कोरोना से लड़ते हुए शहीद हुए इंदौर जूनी इंदौर थाना प्रभारी ब्रह्मलीन देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी को दी श्रद्धांजलि

📅 19 April 2020, 02:47 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना से लड़ते हुए शहीद हुए  इंदौर जूनी इंदौर थाना प्रभारी ब्रह्मलीन देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी को दी श्रद्धांजलि
कोरोना से लड़ते हुए शहीद हुए इंदौर जूनी इंदौर थाना प्रभारी ब्रह्मलीन देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। इंदौर के जूनी इंदौर थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी ने वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ साहस पूर्वक लड़ाई लड़ते हुए कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने पूरे पुलिस परिवार की ओर से उनकी शहादत को कोटिशः नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि हमारे बहादुर युवा पुलिस अधिकारी के आसामयिक निधन से पूरा मध्यप्रदेश पुलिस परिवार स्तब्ध एवं शोकाकुल है। उनके द्वारा प्रदर्शित कर्तव्य परायणता एवं साहस से हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्री देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी अस्पताल में भर्ती रहते हुए भी निरंतर अपने कर्मचारियों की चिंता तथा अपने थाना क्षेत्र में इस आपदा के प्रबंधन में शामिल रहना चाहते थे, वरिष्ठ अधिकारियों के बहुत अनुरोध पर ही उन्होंने अपना फ़ोन सौंपा। अस्पताल में भी वह सभी को प्रोत्साहित करते रहे, उनके आकस्मिक निधन से अस्पताल कर्मी भी अश्रुपूरित थे। ईश्वर से उनके परिवार को यह घोर दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना है। मध्यप्रदेश पुलिस इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ है। जूनी इंदौर थाना प्रभारी श्री देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इंदौर के अरविंदो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ शनिवार की रात लगभग 1;30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जूनी इंदौर थाना प्रभारी श्री देवेन्द्र कुमार चंद्रवंशी को इंदौर के आला अफसरों सहित पालीवाल वाणी, इंदौर मेरी पहचान की ओर से शत्...शत्...नमन। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil bagora...✍️

? सूचना : आप भी अगर कोरोना के संबंध में अपील करना चाहते है तो कृपया Whatsapp No. 9039752406 पर आप दोनों के जोड़ी से फोटो भेंजे तथा नाम/गांव सहित जानकारी लिखकर हमें भेंज दिजिए...। निःशुल्क सेवाएं : 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें