📅 Wednesday, 09 September 2026 | 05:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,230 🥈 चांदी (1kg): ₹220,400 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
भोपाल

मांग-ज्ञापन अपडेट : राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया

📅 30 June 2021, 12:48 AM ✍️ जगदीश राठौर ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मांग-ज्ञापन अपडेट : राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया
मांग-ज्ञापन अपडेट : राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया

भोपाल. राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश यादव के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी की उपस्थिति में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार से मिले एवं प्रदेश के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया इसमें प्रमुख रूप से अपनी समस्याओं को अवगत करते हुए शीघ्र हल कराने की मांग की.

  •  शिक्षकों की रोकी गई वेतन वृद्धि बहाल करने एवं महंगाई भत्ता प्रदाय करने.
  •  अध्यापक संवर्ग की क्रमोन्नति के संबंध में स्पष्ट पत्र जारी करने. 
  •  जुलाई 2018 के पूर्व अध्यापक रहते अध्यापक संवर्ग की अनुकंपा नियुक्ति से भृत्य लिपिक और प्राथमिक शिक्षक के पद पर प्रदाय करने.
  •  नवीन संवर्ग के शिक्षकों की वरिष्ठता नियुक्ति दिनांक से मान्य करने जिससे कि ग्रेच्युटी का लाभ मृत शिक्षकों को मिल सके.
  •  कोरोना काल में मृत शिक्षकों की कोरोना रिपोर्ट के अभाव में अन्य टेस्ट रिपोर्टो को मान्य करने.
  • खेलकूद शिक्षक श्रेणी ब के पद पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं होने से स्थानांतरण में अभी तक उन्हें कोई भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है अत : पोर्टल को अपडेट करते हुए श्रेणी ब के पद प्रदर्शित करने एवं जिन शिक्षकों के आईएफएमएस कोड जारी नहीं हुए है उनके कोड अति शीघ्र जारी करने के संबंध में शिक्षा मंत्री को अवगत कराया. माननीय शिक्षा मंत्री ने सभी समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, श्री दर्शन सिंह जी चौधरी, राज्य शिक्षक संघ जिला हरदा के जिला अध्यक्ष रामनिवास जाट, ओ पी वर्मा, सुभाष भाटी, नीतिराज चंदेल, ऋषि लौवंशी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़े : खुशखबरी... कर्मचारियों को मिलता रहेगा हाउस बिल्डिंग एडवांस

    ● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क-जगदीश राठौर...✍️

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें