📅 Wednesday, 09 September 2026 | 05:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,230 🥈 चांदी (1kg): ₹220,400 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
भोपाल

"कांग्रेस और तालिबान एक सिक्के के दो पहलू," भाजपा विधायक का विवादित बयान

📅 17 August 2021, 05:44 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
"कांग्रेस और तालिबान एक सिक्के के दो पहलू," भाजपा विधायक का विवादित बयान
"कांग्रेस और तालिबान एक सिक्के के दो पहलू," भाजपा विधायक का विवादित बयान

भोपाल हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे पर कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है। मंगलवार को शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस और तालिबान एक सिक्के के दो पहलू है। इस मामले पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और तालिबान के एक सिक्के के दो पहलू कहने का आश्य केवल इतना है कि इस समय पूरे विश्व में घट रही आंतकवादी घटनाओं की कांग्रेस निंदा नहीं कर रही है। वह अपने मित्र देश पाकिस्तान और चीन से भी अफगानिस्तान में हो रही आतंकी घटनाओं को लेकर कुछ नहीं कह पा रही।

शर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान की सत्ता का उखाड़ कर आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया है। वहा पर र्निदोषों की हत्या हो रही है। आम व्यक्ति का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। आतंकियों ने लूटपाट मचा रखी है। आम व्यक्ति का जीवन असुरक्षित हो गया है। इस पूरी घटना पर कांग्रेस चुप है। साथ ही मुस्लिम देश जिनके साथ कांग्रेस दोस्ती और दोस्ताना व्यवहार की बात करती है, उनके द्वारा भी कोई निंदा नहीं हो रही। क्या यह घटनाएं आने वाले दिनो में विश्व के मानचित्र पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ेगी। क्या यह सामान्य घटनाएं है।

शर्मा ने कहा कांग्रेस के नेता हमारे देश को ज्ञान दे रहे है। जबकि उनको पाकिस्तान जैसे अपने मित्र देश जो तालिबान का समर्थन कर रहा है, उसकी निंदा करनी चाहिए। आज अफगानिस्तान में मुस्लिम बहन बेटी भी सुरक्षित नहीं है। वहां मंदिर, गुरुद्वाराें को लूटना शुरू कर दिया गया है। आम व्यक्ति का जीना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस को अपने मित्र देश पाकिस्तान से कहना चाहिए कि वह तालिबान की निंदा करें। उनसे संबंध तोड़े। कांग्रेस पाकिस्तान और चीन का कई मुद्दों पर समर्थन करती है। क्या इस मामले में भी कांग्रेस पाकिस्तान का समर्थन करती है। यदि नहीं तो कांग्रेस के नेता विरोध करके बताएं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें