Saturday, 21 February 2026

भोपाल

भैरवनाथ मंदिर को मिला भव्य दिव्य स्वरूप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनवरी माह के अंत में करेंगे लोकार्पण

paliwalwani
भैरवनाथ मंदिर को मिला भव्य दिव्य स्वरूप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनवरी माह के अंत में करेंगे लोकार्पण
भैरवनाथ मंदिर को मिला भव्य दिव्य स्वरूप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनवरी माह के अंत में करेंगे लोकार्पण

रूद्राभिषेक कर मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष का किया रोपण

भोपाल.

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के गुढ़ में स्थित भैरवनाथ मंदिर में भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना की और रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भैरवनाथ की पूजा भी की। प्रयागराज के वैदिक आचार्यों ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भैरवनाथ लोक का लोकार्पण जनवरी माह के अंत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि इस धार्मिक स्थल को आकर्षक बनाने के प्रयास किये गये हैं। ग्यारह सौ वर्ष पुरानी आस्था को नया स्वरूप मिला है। यह स्थल धार्मिक स्थल के साथ ही पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। श्रृद्धालुओं के लिये धर्मशाला व अन्य सुविधायें भी उपलब्ध रहेंगी। 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भैरवनाथ मंदिर की पहाड़ी में पीपल के 100 पौधे लगाये जा रहे हैं। पीपल आक्सीजन का सबसे बड़ा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि पीपल का धार्मिक महत्व भी है। भगवान कृष्ण ने कहा था कि वृक्षों में मैं पीपल हूँ अत: यह सबसे पूज्य वृक्ष भी है। पूर्ण परिसर को आकर्षक व हरीतिमायुक्त बनाया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पीपल के पौधे का रोपण किया। इस दौरान विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News