📅 Wednesday, 09 September 2026 | 12:35 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,577.58 ▼ -937.82 (-1.23%) निफ्टी 50: 23,635.10 ▼ -262.60 (-1.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,390 🥈 चांदी (1kg): ₹222,600 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
भोपाल

MP में कोरोना के 24 घंटों में 21 नये मामले

📅 13 December 2021, 11:10 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP में कोरोना के 24 घंटों में 21 नये मामले
MP में कोरोना के 24 घंटों में 21 नये मामले

भोपाल : मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 21 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 16 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 93 हजार, 358 हो गई है। वहीं, राज्य में आज लगातार पांचवें दिन कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार शाम को जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई. बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 60,274 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 21 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आईं। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.03 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,93,358 हो गई। नये मरीजों में भोपाल के 6, इंदौर के 8, रायसेन के 2 तथा बैतूल, होशंगाबाद, जबलपुर, सागर और सिंगरौली के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। राज्य में आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां पांच दिन से मृतकों की संख्या 10,529 पर स्थिर है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें