ज्योतिषी

साप्ताहिक राशिफल : इन राशि वालो के लिए लकी रहेगा 16, 17 अप्रैल, ​तुला को इस दिन मिलेगा शादी का ऑफर

Pushplata
साप्ताहिक राशिफल : इन राशि वालो के लिए लकी रहेगा 16, 17 अप्रैल, ​तुला को इस दिन मिलेगा शादी का ऑफर
साप्ताहिक राशिफल : इन राशि वालो के लिए लकी रहेगा 16, 17 अप्रैल, ​तुला को इस दिन मिलेगा शादी का ऑफर

Weekly Horoscope 15-21 April 2024: 15 अप्रैल सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो रहा है। इसी सप्ताह की समाप्ति हो जाएगी। इस सप्ताह जो ग्रहों की चाल है उसमें बुध का गोचर और सूर्य राशि परिवर्तन जो असर दिखाएगा। उसके अनुसार कुछ जातकों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा।

15 से 21 अप्रैल 2024 तक के सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि (Mesh Rashi) 

स्वास्थय: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है।  साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 15-21 April 2024) में जीवनसाथी को मानसिक कष्ट भी हो सकता है। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है।

परिवार: भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

कैरियर: कार्यालय में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। कचहरी में आपके प्रकरणों में आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार की गति ठीक रहेगी।

भाग्य: आपका साथ देगा।

साप्ताह की लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 अप्रैल उत्तम है। 16 और 17 अप्रैल को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 21 अप्रैल को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गाय को हरा चारा खिलाएं।शुभ दिन मंगलवार है।

वृष राशि (Vrashi Rashi) 

 व्यापार: यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला प्रभाव वाला रहेगा। व्यापार उत्तम चलेगा। व्यापार से धन प्राप्त होने की उम्मीद है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपको सफलताएं मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य: आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके सुख में वृद्धि होगी। आप सुख संबंधी कोई चीज खरीद सकते हैं।

परिवार: संतान से इस सप्ताह आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 15-21 April 2024) में  छात्रों की पढ़ाई सामान्य चलेगी। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है।

सप्ता​ह की लकी डेट: सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 अप्रैल लाभदायक है। 18, 19 और 20 में आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। शुभ दिन शुक्रवार है।

उपाय: इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मिथुन राशि (Mithun Rashi) 

स्वास्थ्य: आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी को कष्ट हो सकता है।

कैरियर: अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में अच्छी सफलता एवं प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा।

भाग्य: भाग्य आपका साथ देगा। धन अच्छी मात्रा में आने की उम्मीद है। आपको अपनी संतान से सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। कचहरी के कार्यों में रिस्क न लें। भाई बहनों के साथ उत्तम संबंध रहेंगे।

साप्ताहिक लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 15 और 21 तारीख उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। शुभ दिन रविवार है।

उपाय: इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

कर्क राशि (Kark Rashi) 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका आपके जीवन साथी का और आपके पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

भाग्य: इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 15-21 April 2024) में  सामान्य धन आने का योग है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे।

परिवार: आपको अपने पुत्र से थोड़ा बहुत सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। जनता में आपके प्रसिद्धि में थोड़ी कमी आ सकती है।

साप्ताह की लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 अप्रैल लाभदायक हैं। 16 और 17 अप्रैल को आपके द्वारा किए गए समस्त कार्य सफल होंगे। 15 तारीख को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी से करना चाहिए।

उपाय: अगर आप सावधानी से कार्य नहीं करेंगे तो आप असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें। शुभ दिन बुधवार है।

सिंह राशि (Singh Rashi) 

भाग्य: सिंह राशि के जातकों का भाग्य इस सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। भाग्य से आपको बहुत कुछ प्राप्त हो सकता है। यात्रा का भी योग है।

स्वास्थ्य: आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। माता जी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है।

साप्ताक की लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 अप्रैल लाभदायक है। 18, 19 और 20 को आप द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 16 और 17 तारीख को आपको बड़ी सावधानी से कार्य करना चाहिए। अगर आप सावधानी से कार्य नहीं करेंगे तो आपके वे कार्य असफल हो जाएंगे।

उपाय: आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

शादी: कन्या राशि की जो जातक अभी अविवाहित हैं उनके विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। अगर वे थोड़ा सा प्रयास करेंगे तथा दशा और अंतर्दशा ठीक होगी तो विवाह निश्चित रूप से संपन्न हो जाएगा।

कैरियर: इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। दुर्घटना से बचने का योग है। व्यापार में उन्नति होगी।

परिवार: आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक-ठाक रहेंगे।

भाग्य: साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 15-21 April 2024) में  भाग्य आपका साथ देगा।

सप्ताह की लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 15 और 31 अप्रैल शुभ है। 15 और 21 अप्रैल को आपके कई कार्य हो सकते हैं। इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 तारीख कम ठीक है। 18, 19 और 20 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय: आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें। शुभ दिन रविवार है।

तुला राशि (Tula Rashi) 

विवाह: अविवाहित जातकों के लिए 31 अप्रैल तक विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। दशा और अंतर्दशा अगर ठीक हुई तो विवाह हो जाएगा।

परिवार: आपको अपने संतान से सहयोग मिल सकता है। धन आने की मात्रा में कमी आएगी। शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए।

कैरियर: कचहरी के कार्यों में रिस्क नहीं लेना चाहिए। आपके जीवनसाथी को कई सफलताएं मिल सकती हैं।

सप्ताह की लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 अप्रैल उत्तम है। 21 अप्रैल को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए।

उपाय: इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गणेश अथर्वशीर्ष का प्रतिदिन पाठ करें। शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) 

स्वास्थ्य: आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पेट में मामूली पीड़ा हो सकती है। आपके गर्दन और कमर में दर्द हो सकता है। माता और पिता जी दोनों को रक्त संबंधी विकार हो सकता है।

परिवार: जीवनसाथी से आपका विवाद हो सकता है। आपके सभी शत्रु परास्त हो जाएंगे। छात्रों की पढ़ाई बहुत उत्तम चलेगी। आपको अपनी संतान से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

व्यापार: आपके व्यापार में उन्नति हो सकती है।

सप्ताह की लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 अप्रैल लाभदायक और शुभ फलदायक है। 18, 19 और 20 अप्रैल को आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। 15 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए।

उपाय: इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

धनु राशि (Dhanu Rashi) 

स्वास्थ्य: धनु राशि के जातकों का और उनके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धन: इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि होगी। धन प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।

भाग्य: साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope 15-21 April 2024) में  भाग्य आपका सामान्य रूप से साथ देगा।

परिवार: भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। जनता में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। संतान से आपको सुख प्राप्त होगा।

कैरियर: इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको अत्यधिक प्रयास करने होंगे।

सप्ताह की लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 15 और 21 अप्रैल फलदायक है। 16 और 17 अप्रैल को आपको कोई भी कर बड़े सावधानी से करना चाहिए।

उपाय: इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप रुद्राष्टक का पाठ करें। शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि (Makar Rashi) 

स्वास्थ्य: माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी को परेशानी हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण भी हो सकते हैं।

धन: इस सप्ताह आपके पास में धन आने का योग बन सकता है।

भाग्य: भाग्य आपका साथ देगा। दूर देश की यात्रा संभव है। आपके सुख में वृद्धि होगी। आपके खर्चे में वृद्धि होगी।

परिवार: इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है। कृपया संभल कर रहें।

सप्ताह की लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 16 और 17 अप्रैल उत्तम फलदायक है। 18, 19 और 20 अप्रैल को आपको सावधान रहना चाहिए।

उपाय: आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। शुभ दिन बुधवार है।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi) 

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाइयों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। माताजी को रक्त संबंधी विकार हो सकता है।

धन: धन आने की अच्छी उम्मीद है।

भाग्य: भाग्य आपका थोड़ा बहुत साथ देगा।

परिवार: छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें।

सप्ताह की लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 18, 19 और 20 अप्रैल उत्तम है। सप्ताह के बाकी दिन आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

उपाय: इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। शुभ दिन शनिवार है।

मीन राशि (Meen Rashi) 

विवाह: अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।

कैरियर: इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को हरा सकते हैं। उन पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा।

धन: धन आने की बहुत अच्छी उम्मीद है।

परिवार: भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है। छोटी-मोटी दुर्घटना का भी योग है। आपके पेट में विकार हो सकता है।

स्वास्थ्य: आपको मानसिक कष्ट भी हो सकता है।

सप्ताह की लकी डेट: इस सप्ताह आपके लिए 15 और 21 अप्रैल उत्तम है। 15 और 21 अप्रैल को आपके अधिकांश कार्य सफल रहेंगे। 18, 19 और 20 अप्रैल को आपको कोई भी कार्य बड़े सावधानी पूर्वक करना है। अन्यथा आपके हाथ असफलता ही लगेगी।

उपाय: इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम पांच बार हनुमान चालीसा का जाप करें। शुभ दिन रविवार है।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News