📅 Tuesday, 22 September 2026 | 10:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,887.08 ▲ +28.09 (+0.04%) निफ्टी 50: 23,382.20 ▼ -32.10 (-0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,150 🥈 चांदी (1kg): ₹248,600 ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी का निधन, पानी वाले बाबा के नाम से थे मशहूर : पालीवाल समाज में शोक की लहर

📅 08 May 2026, 11:08 AM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी का निधन, पानी वाले बाबा के नाम से थे मशहूर : पालीवाल समाज में शोक की लहर
कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी का निधन, पानी वाले बाबा के नाम से थे मशहूर : पालीवाल समाज में शोक की लहर

इंदौर.

इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी का आज दिनांक 8 मई 2026 शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो जाने से इंदौर शहर और पालीवाल समाज में गहरा शोक छा गया.  

इंदौर की राजनीति के दिग्गज और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक अश्विनी जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 66 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जोशी पिछले कुछ समय से सांस लेने में तकलीफ और पैरों की बीमारी से जूझ रहे थे. इस बात की पुष्टि उनके करीबी रिश्तेदारों ने की हैं. वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था. आज शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली.

सांस और पैरों की बीमारी से थे परेशान

जानकारी के मुताबिक श्री अश्विन जोशी पिछले कुछ समय से सांस लेने में तकलीफ और पैरों की बीमारी से जूझ रहे थे. उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी और उनका इलाज भी चल रहा था. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

तीन बार रहे कांग्रेस विधायक : पानी वाले बाबा के नाम से थे मशहूर

श्री अश्विन जोशी इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे थे. उनकी पहचान कांग्रेस के जमीनी और सक्रिय नेताओं में होती थी. हालांकि करीब दस साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा नेता उषा ठाकुर से हार का सामना करना पड़ा था.

बेटा विदेश में, उसके आने पर अंतिम संस्कार होगा

पारिवार से मिली जानकारी के अनुसार श्री अश्विन जोशी को सुबह 8 बजे हार्टअटैक आया था, परिजन तत्काल शेल्बी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. जहां पर डॉ अजय पारिख की टीम ने जोशी को बचाने की काफ़ी कोशिश की, लेकिन श्री जोशी का हार्ट रिकवरी नहीं कर पाया और उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि अश्विन जोशी का बेटा इस समय विदेश में है, उसके इंदौर आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा.

राजनीतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी के निधन की खबर सामने आते ही शहर के राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई. पालीवाल समाज, मेनारिया समाज, पालीवाल वाणी मीडिया समूह, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल किरण, पालीवाल न्यूज सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया.

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें