Saturday, 09 May 2026

ज्योतिषी

विवाह में आ रही है बाधा तो गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, शीघ्र बजेगी शहनाई

paliwalwani
विवाह में आ रही है बाधा तो गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, शीघ्र बजेगी शहनाई
विवाह में आ रही है बाधा तो गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, शीघ्र बजेगी शहनाई

शुभम शांडिल्य

हर किसी के जीवन में शादी के बाद एक नई जिंदगी की शुरूआत होती है. शादी एक निश्चित समय पर कर लेना भी चुनौती होता है. कुछ लोग लड़के-लड़की की शादी का रिश्ता न मिलने को लेकर बहुत परेशान हो जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने या कुंडली में मंगल दोष होने से शादी में बाधाएं आती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे लड़के लड़कियों की शादी में आ रही समस्या खत्म हो जाती है और शीघ्र ही विवाह के योग बनते हैं.

शादी में आ रही है समस्या तो करें ये खास उपाय गुरुवार के दिन करें ये उपाय

जिस लड़की के विवाह में समस्या आ रही है, उसे गुरुवार के दिन पानी में पिसी हुई हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए. इस दिन कन्या को पीले वस्त्र पहन कर सभी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव की पूजा विधि विधान से करना चाहिए. बृहस्पति देव को पीले रंग का वस्त्र, हल्दी, पीला फल, पीले फूल, और केला चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

शंकर जी की करें पूजा

जिस लड़की की शादी में बाधा आ रही हैं उसे सोमवार के दिन शिव-पार्वती की पूजा एक साथ करना चाहिए. साथ ही इस दिन शिवलिंग पर देशी गाय का कच्चा दूध, बेल पत्र, अक्षत, कुमकुम आदि चढ़ाकर ‘ऊं श्रीं वर प्रदाय श्री नमः’ मंत्र का पांच माला जप करना चाहिए. ऐसा करने से शिव और पार्वती जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शीघ्र ही मन मुताबिक वर मिल जाता है.

मांगलिक दोष से मुक्ति के उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस लड़के-लड़की की कुंडली में मंगल ग्रह प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम, बारहवें भाव में स्थित होते हैं, उसके कुंडली में मांगलिक दोष होता है और शादी में बांधा उत्पन्न होती है. मंगल दोष से मुक्ति के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल में दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए और हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाकर गुड़ के लड्डू का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से मांगलिक दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है और शीघ्र विवाह होने के योग बनते हैं.

 जिस लड़के के विवाह में बाधा आ रही है और विवाह में देरी हो रहा है. उसे प्रत्येक गुरुवार और पूर्णिमा के दिन बरगद के पेड़ की 108 परिक्रमा करनी चाहिए. इस दिन केले के पेड़ में जल देना चाहिए. ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News