📅 Monday, 28 September 2026 | 12:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,922.96 ▼ -972.78 (-1.32%) • निफ्टी 50: 22,850.75 ▼ -289.75 (-1.25%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,800 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

आज का राशिफल 25 दिसंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें

📅 24 December 2023, 11:49 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 13 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का राशिफल 25 दिसंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें
आज का राशिफल 25 दिसंबर 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान,पढ़ें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आज आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपकी मेहनत रंग भी लायेगी। इस राशि के विद्यार्थियों को आज परिक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन घर पर आज कोई मित्र आ सकता है। इस राशि के लॉ से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सही दिशा में मेहनत करने से सही फल मिलेगा। किसी भी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाएंगे। धन लाभ होगा। आज आप कन्फ्यूज रहेंगे। मन पूजा-पाठ में लगेगा। आपकी परेशानी दूर होगी।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा, परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन ठीक है। आपको किसी प्रोफेसर से मदद मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। धन में कई गुना वृद्धि होगी।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज परिवारवालों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के बुक सेलर को लाभ होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। कोई व्यक्ति आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। इससे परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जो युवा प्राइवेट जॉब की तलाश में हैं, उनको अच्छी नौकरी मिलेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन हर किसी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए जॉब के अच्छे ऑफर्स आएंगे। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से संबध बेहतर रहेंगे। आपको कोई बड़ी खुशी मिलेगी। जो लोग अब तक आपको गलत समझ रहे थे वो अपने व्यवहार पर मन ही मन शर्मिंदा होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे।शिक्षकों के लिए दिन खास रहेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में माता का सहयोग मिलेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। कारोबार में तरक्की होगी।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के साथ खुशी के पल बितायेंगे। इस राशि के जो लोग सी.ए, यानी चार्टेड अकाउंटेंट हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में हर तरह से सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में खुशी का माहौल बना देगा, बच्चों का ज्यादा समय पिता के साथ बीतेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।आर्थिक मामलों में दस गुना लाभ मिलेगा। 

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऑफिस में सबका सहयोग मिलेगा, सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। आमदनी में इजाफा होने में अभी कुछ वक्त लग सकता है।अपने असहिष्णु व्यवहार को लेकर आज आप आत्मग्लानि से भरे रहेंगे।भविष्य में जब कभी अवसर मिले, अपनी गलतियों के लिए माफी मांग लेने से अच्छा महसूस करेंगे। खुद को तरोताजा रखने लिए लिए मॉर्निंग वॉक पर जायेंगे। छोटी संतान को लेकर मन उलझन में बना रहेगा। आज अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं, आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती हैं।

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। आप हर कदम पर सच का साथ देंगे। लोग आपको सपोर्ट करेंगे। इससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप धार्मिक किताब पढ़ने में रूचि लेगे। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा होगा। सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।अपार धन संपत्ति हासिल होगी। 

 •┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन दूसरों के प्रति अपने व्यवहार को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। धन लाभ के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आएंगे। आपको यात्रा करनी पड़ेगी। दिनभर के कामों से आपको थोड़ा तनाव होगा। परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा। अपकी परेशानियों का हल निकलेगा।  

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा।आपके रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे।अगर बड़े भाई-बहन के सहयोग से कोई काम शुरू करेंगे, तो उसमें तरक्की जरूर मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। 

•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी। आप अपने अनुभवों का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। लेकिन आज आप अपनी शादि में आ रही रूकावटो को लेकर थोंडा परेशान हो सकते है। 

Paliwalwani.todayshoroscope 25.December.2023

                                 अन्य खबर भी पढ़े : •┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

  • क्यों बंद होते हैं शुभ कार्य : खरमास 16 दिसंबर से शुरू, क्यों खरमास को मानते है, अशुभ और किन कामों पर लग जाता है विराम
  • Health Tips : कई दिनों से पेट नहीं हो रहा साफ, गंदगी का बोझ बढ़ रहा है, इन 4 आयुर्वेदिक नुस्खों का करें सेवन बॉडी के साथ दिमाग भी होगा हल्का
  • Aries Yearly Horoscope 2024 : मेष राशि वालों को होगा आकस्मिक धनलाभ, पदोन्नति के भी योग, जानें साल 2024 का आर्थिक और करियर राशिफल
  • Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  • सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!
  • सनातन का “श्राप” कांग्रेस को ले डूबा - आचार्य प्रमोद कृष्णम
  • 2024 Horoscope : 2024 में शनि नहीं बदलेंगे चाल, इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान
  • Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें