📅 Monday, 28 September 2026 | 01:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,951.77 ▼ -943.97 (-1.28%) • निफ्टी 50: 22,838.30 ▼ -302.20 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
ज्योतिषी

मंगल देव 10 अगस्त तक स्वराशि में रहकर इन राशियों पर करेंगे कृपा

📅 01 July 2022, 09:33 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मंगल देव 10 अगस्त तक स्वराशि में रहकर इन राशियों पर करेंगे कृपा
मंगल देव 10 अगस्त तक स्वराशि में रहकर इन राशियों पर करेंगे कृपा

ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। 27 जून 2022 को मंगल ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। मंगल स्वराशि मेष में 10 अगस्त 2022 तक विराजमान रहेंगे।

मेष राशि 

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे। परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। मान- सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे। किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। लेन- देन के लिए समय शुभ है।

कर्क राशि

इस दौरान पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।  पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ होगा। शनि राशि परिवर्तन का दूसरा चरण, जुलाई में कुंभ से निकलकर मकर में आ रहे हैं शनिदेव, 2025 तक इन राशियों की बल्ले बल्ले

सिंह राशि

दिसंबर का महीना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। लेन- देन के लिए समय शुभ है। इस दौरान आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। सूर्य गोचर काल में आपको सफलता हासिल होगी। धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।  यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

वृश्चिक राशि

इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। खर्च पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर भी सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें