📅 Monday, 28 September 2026 | 05:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

कर्मफलदाता शनि होंगे इन राशियों पर मेहरबान, शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

📅 11 March 2025, 12:50 PM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कर्मफलदाता शनि होंगे इन राशियों पर मेहरबान, शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग
कर्मफलदाता शनि होंगे इन राशियों पर मेहरबान, शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष मुताबिक शनि देव करीब ढाई साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि देव 29 यानी कि होली बाद अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का गोचर आप लोगों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ  के योग बनेंगे। साथ ही जो जरूरी कार्य रुके हुए थे वो अब पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को अच्छी जॉब के अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी और कम्युनिकेशन में निखार आएगा, जिससे लोग प्रभावित होंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से करियर और कारोबार के स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही वह अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही पैतृक काम में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान मकान या कोई अन्य प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही धन वृद्धि के योग बन सकते हैं, खर्च भी बढ़ेंगे लेकिन लाभदायक समय रहेगा। निवेश का सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। नए कार्य करने का विचार आएगा और उसमें कामयाबी भी हासिल कर सकेंगे। आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ सकेगा। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें