📅 Sunday, 27 September 2026 | 02:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
ज्योतिषी

20 नवंबर से गुरु ग्रह इस राशि में करेंगे भ्रमण : राशियों में होने वाला है बड़ा परिवर्तन

📅 13 November 2021, 11:04 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
20 नवंबर से गुरु ग्रह इस राशि में करेंगे भ्रमण : राशियों में होने वाला है बड़ा परिवर्तन
20 नवंबर से गुरु ग्रह इस राशि में करेंगे भ्रमण : राशियों में होने वाला है बड़ा परिवर्तन

गुरु ग्रह अपनी राशि (guru ka rashi parivartan) बदलने वाले हैं। ये 20 नवंबर 2021 की रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र (Dhanishtha Nakshatra) के तृतीय चरण में गोचर करते हुए कुंभ राशि (Aquarius) में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में गुरु ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ये लगभग सभी ग्रहों के साथ मित्रवत रहते हैं। देवगुरु बृहस्पति (Devguru Brihaspati) धनु और मीन राशि के स्वामी(lord of sagittarius and pisces) होते हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं। जिन लोगों की कुंडली (Horoscope) में गुरु ग्रह मजबूत भाव या घर में होते हैं ये सदैव शुभ फल ही प्रदान करते हैं। कुंडली में शुभ स्थान पर गुरु ग्रह के होने पर जातकों की कुंडली (horoscope of people) में अन्य ग्रहों के कारण होने वाले दोष प्रभावहीन हो जाते हैं। शुभ ग्रह जीवन में उन्नति और सफलता प्रदान करते हैं। गुरु ग्रह 20 नवंबर की रात्रि को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में चल जाएंगे। कुंभ और मकर दोनों ही शनि की राशि है। गुरु का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला सिद्धि होगा।

ज्योतिष में गुरु ग्रह : गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे ज्यादा लाभ प्रदान करने वाले ग्रहों में से एक माना जाता है और यह भाग्य और सम्मान प्राप्ति के भी मुख्य कारक माने जाते हैं। देवगुरु का कुंभ राशि में गोचर कई नए अवसर लेकर आ सकता है, इस दौरान लोगों के उत्साह में वृद्धि हो सकती है, रुके काम फिर से बन सकते हैं। शिक्षा, यात्रा, प्रकाशन, व्यवसाय आदि में सफलता प्राप्त होने के भी संयोग हैं। हालांकि यह गोचर कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। यह गोचर कुछ लोगों के लिए बहुत अच्छा और कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है। गुरु मानसिक शक्ति, उत्साह, पेशेवर कौशल और आपकी प्रतिभा को प्रभावित करता है। यह किसी के व्यक्तिगत पेशेवर जीवन को बल देता है। देवगुरु बृहस्पति ग्रह स्थिति के अनुसार सभी 12 राशि के जातकों को अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम देते हैं।

मेष : गुरु आपके लिए शुभ रहेंगे। मेष के लिए बृहस्पति नवम और बारहवें घर का स्वामी हैं और ये आय के ग्यारहवें घर में गोचर कर रहे हैं।

वृषभ : गुरु आपके लिए प्रसिद्धि दिलाएं। वृष चंद्र राशि के लिए बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी हैं।

मिथुन : आपके भाग्य को प्रबल बनाएंगे। मिथुन राशि के लिए बृहस्पति सप्तम और दशम भाव का स्वामी हैं, जो भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।

कर्क :  आपके के लिए गुरु मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहे हैं। कर्क राशि के लिए बृहस्पति छठे और नौवें भाव का स्वामी है और अष्टम भाव में गोचर कर रहा हैं।

सिंह :  आपके पास खुशियां आएंगी यह विवाह से संबंधित हो सकती है। सिंह राशि के लिए बृहस्पति पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं।

कन्या :  आपके लिए यह परिवर्तन अच्छा नहीं रहेगा। समस्याएं कुछ ज्यादा परेशान कर सकती हैं। कन्या राशि के लिए बृहस्पति चतुर्थ और सप्तम भाव का स्वामी हैं।

तुला :  प्रेम संबंधों में आपको खुशियां प्राप्त होंगी। तुला राशि के लिए गुरु तीसरे और छठे भाव का स्वामी हैं, जो प्रेम, रोमांस और संतान के पंचम भाव में गोचर कर रहा हैं।

वृश्चिक :  आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। वृश्चिक राशि के लिए, बृहस्पति दूसरे और पांचवें घर का स्वामी हैं।

धनु :  आपके लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। यह राशि परिवर्तन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। धनु राशि के लिए गुरु पहले और चौथे घर का स्वामी हैं।

मकर ; करियर में फायदा मिलने के संकेत हैं। मकर राशि के लिए बृहस्पति तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी हैं।

कुंभ :  आपके लिए गुरु अच्छा और शुभ परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे। यह पहले भाव में गोचर कर रहे हैं। कुंभ राशि के लिए बृहस्पति दूसरे और ग्यारहवें भाव का स्वामी हैं।

मीन :  आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। मीन राशि के लिए बृहस्पति दशम भाव और प्रथम भाव का स्वामी हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें