Saturday, 21 February 2026

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 6 जनवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 6 जनवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 6 जनवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है, क्योंकि बातों में कर्कशता लोगों से विवाद करा सकती है. ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे. सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. उच्चाधिकारियों से कुछ सीखने का मौका मिले तो इस मौके को भुनाने की आवश्यकता है. व्यापार के सिलसिले में लोगों से चर्चा करेंगे. यदि कोई नया व्यापार करने को सोच रहे हैं, तो उसकी प्लानिंग करना शुरू कर दें. ग्रह आपके साथ हैं. चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करें अन्यथा लीवर फैटी जैसी समस्या का शिकार हो सकते हैं. घर के कार्यों में आलस्य करने से बचें. संतान की सेहत का ध्यान रखें.

● Dream Meaning : सपने में रूपये देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन मानसिक उलझनें दे सकता है, जिसको लेकर पूरा दिन चिन्तन में बीतने वाला है. कार्यों का भार अधिक रहने वाला है, ऑफिशियल कार्य के चलते घर पहुंचने में देरी हो सकती है. लकड़ी के व्यापार करने वालों को लाभ होगा. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें दिन व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए. सेहत को लेकर एलर्जी से बचकर रहना चाहिए. शारीरिक समस्याएं परेशानी में डाल सकती है. संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उसके कारण पूरा दिन दौड़-भाग में बीत सकता है. छोटे भाई के साथ समय व्यतीत करें, उनकी पढ़ाई पर पैनी निगाह रखें.

● भूमि आंवला पेट के रोगों के लिए चमत्कारी औषधि : फायदे और सेवन का सही तरीका

 

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन निष्ठुर, अहंकारी व अति महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति वाले लोगों की संगत से बचना है. इनका साथ आपको मानसिक तनाव दे सकता है. ऑफिस के मामलों में अच्छे फल देने वाला नहीं है, ऐसे में मिलने वाली कठिनाईयों से घबराने की आवश्यकता नहीं है. पूजा-सामग्री से संबंधित कारोबार में अच्छे लाभ मिलते दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर आज किसी को उधार पैसा या सौदा देने से बचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से डी-हाईड्रेशन की समस्या रह सकती है इससे बचने के लिए तरल पदार्थों के सेवन बढ़ा दें. घर में अतिथि के आगमन से मन में प्रसन्नता रहेगी, उनके स्वागत में कमी न करें.

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● Health Tips: खाली पेट इन 5 ड्राई फ्रूट्स को खाना कर दें शुरू, दिल से दिमाग तक हो जाएगा सुपरएक्टिव, जानिए फायदे

● Hindu Rituals : शादीशुदा महिलाएं भूलकर भी शेयर ना करें यह चीजें, प्रभावित हो सकता है वैवाहिक जीवन, जान लें

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन अज्ञात भय के चलते कुछ परेशान रहेंगे, तो वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण निर्णय लेने में खुद को सक्षम पाने में असमर्थ महसूस न करें. कर्मक्षेत्र में  स्थितियां मुश्किल हो सकती है, लेकिन ऑफिस में प्रतिस्पर्धा में सफलता भी हाथ लग सकती है. समय है मेहनत के बल पर खुद को साबित करने वाला.बड़े व्यापारियों को लाभ होता दिखाई दे रहा है, उनके लिए दिन अत्यधिक अच्छे फल देने वाला है. सेहत में लापरवाही न करें क्योंकि ग्रहीय स्थितियां समस्या को गंभीर करती दिखाई दे रही हैं. पारिवारिक संबंधों को लेकर चिंतित रहेंगे, ऐसे में घर के लिए थोड़ा समय निकालकर अपनों के साथ बातचीत करें.

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री... 

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन स्वयं के गुणों को बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए. क्रियात्मक या खुद को अपडेट करने के लिए कोर्स को प्लान कर सकते हैं. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में नयी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिन्हें निर्वाह करने के लिए तैयार रहना होगा. कीटनाशक पदार्थों का व्यापार करने वालों के लिए लाभ का समय चल रहा है. बदलते मौसम को लेकर सचेत रहें, क्योंकि इनसे संबंधित बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं. घर में सद्भाव और मित्रतापूर्ण वातावरण रहेगा. परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा. यदि कोई बात को लेकर तनाव चल रहा है तो घर में बड़ों से बातचीत करके समस्याओं के समाधान खोजें. 

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन समय की कीमत को समझते हुए दिन को प्लान करना होगा. अनावश्यक बातों के लिये समय बर्बाद न करें अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं. ऑफिस में मीटिंग का दौर चल सकता है, जिसमें काम को लेकर बातचीत होगी. हो सकता है आपके द्वारा दिए गए नए आइडियाज बॉस को पसंद आए. कारोबार करने वालों को चिंता सता सकती है, तो वहीं दूसरी ओर बाजार में कंपटीशन के बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियां धीमी हो सकती हैं. यूरिक एसिड की समस्या को लेकर परेशान हो सकते हैं, इसलिए खानपान का ध्यान रखें और दिनचर्या में योग को शामिल करें. घर में बोरियत परेशान करेगी.

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुरुआत महागणपति जी की आराधना के साथ करें. चूंकि दिन इन्हीं भगवान को समर्पित है तो इनको प्रसन्न करने का कोई भी मौका हाथ से जाने न दें. जो लोग कलाक्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए दिन लाभ दिलाने वाला है. यदि कोई बिजनेस करने को सोच रहे हैं तो ऑनलाइन व्यापार करने की योजना बनाना अधिक फायदेमंद रहेगा, और भविष्य के लिए भी अच्छे अवसर दिलाएगा. सर्दी जुकाम को लेकर अलर्ट रहें क्योंकि मौसम का बदलाव आपकी सेहत में इफेक्ट कर सकता है. असहाय लोगों की सहायता अवश्य करें. उनका द्वारा मिलने वाला आर्शीवाद भाग्योदय में मदद करने वाला होगा.

 ● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी पहचान बनाने के लिए सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना होगा. सरकार की ओर से मान-सम्मान मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी कार्यों की समीक्षा कर सकते है, ऐसे में कामों की जांच-पड़ताल कर लें. व्यापार में कानूनी दांव पेच से सावधान रहें. किसी भी प्रकार के लीगल दस्तावेजों को बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. युवाओं को पढ़ाई के बड़े अवसर प्राप्त होंगे विदेश जाने की तैयारी करने वालों को मौका मिल सकता है. सेहत को लेकर पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते है, खानपान का अत्यधिक ध्यान रखें हल्का भोजन करें. परिजनों से उपहार मिल सकता है. जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी.

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
 नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन अहंकार और गर्व के फर्क को समझना होगा. अत्यधिक अहंकार आपके पतन का कारण बन सकता है. कर्मक्षेत्र में स्थितियां संतोषजनक रहेगी, साथ ही आपके द्वारा किए गए कामों की सराहना होगी. ऑफिस में मिले हुए टारगेट पूरे होने की पूरी उम्मीद है. व्यापार में बदलाव का समय है, ऐसे में व्यापार को अपग्रेड करने के लिए आज से ही प्लानिंग स्टार्ट कर दें. हेल्थ को देखते हुए नकारात्मक ग्रह दुर्घटना की ओर ले जा सकते हैं, अतः वाहन सावधानी से चलाएं. परिवार के सभी सदस्यों  के साथ हंसी मजाक का माहौल रहेगा, जिससे घर में प्रफुल्लता का विकास होगा.

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन वाणी पर लगाम लगाने की सलाह है. कुछ भी नकारात्मक बोलने से पूर्ण आज एक बार सोच लें. भाषा शैली में कड़वाहट रिश्तों में कड़वाहट आएगी. ऑफिस में किए गए काम का अच्छा रिजल्ट मिलने की संभावना है. व्यापार यदि पार्टनरशीप में कर रहें है तो  विश्वसनीयता बनाए रखना होगा अन्यथा पार्टनर से संबंध खराब हो सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से पैरों में सूजन की आशंका है, इसलिए सर्दी से बचकर रहना होगा, जिनको ठंड में ऐसी समस्या रहती है वह खासकर अलर्ट रहें. बड़े बुजुर्गों की सेवा करें. उनसे मिलने वाला आर्शीवाद उन्नति के मार्ग खोलेगा. जीवनसाथी के संबंधों में मिठास बढ़ेगी.

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए, समय नेटवर्क को बढ़ाने वाला चल रहा है. ऑफिस में पेंडिंग कार्यों की सूची तैयार करने के लिए दिन बहुत अच्छा है, कोशिश करें कि जल्दी ही अपने इन कार्यो को निपटा लें. छुट्टी पर रहने वालों को घर से कार्य करना पड़ सकता है. खाद्य-पदार्थ के व्यापारियों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना है. किचन का काम संभलकर करें, अग्नि दुर्घटना होने की आशंका है, भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है. घर में कोई समारोह का आयोजन हो सकता है जिसमें कुछ सगे-संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मन को खुशी मिलेगी.

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन अच्छे फल देने वाला दिख रहा है. मन में जो महत्वाकांक्षाएं हैं, वह कुछ पूरी होती नजर आ रही है. प्रतिभा का भरपूर प्रयोग करना होगा. ऑफिस में अपने कार्यों को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दें ताकि काम समय पर हो पाए. व्यापार में बड़े निवेशकों से सहायता मिल सकती है. एडवांस में स्टॉक भरने और कहीं से इनवेस्टमेंट के लिए धन मिल सकता है. जिन लोगों को थायराइड की  समस्या है, उनको स्वास्थ्य में राहत मिलेगी. ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा. किसी समारोह में भी जाने का मौका मिल सकता है. 

●  Hindu Rituals : शादीशुदा महिलाएं भूलकर भी शेयर ना करें यह चीजें, प्रभावित हो सकता है वैवाहिक जीवन, जान लें

● Health Tips: स्वाद में कड़वी लेकिन सेहत के लिए अमृत हैं ये पत्तियां, रोज़ इन्हें चबा लें तो Sugar हो जाएगा नॉर्मल, जानिए फायदे

● वचनामृत : गलत निर्णय के कारण प्रतिकूल परिस्थिति में सही कदम उठाएँ...!

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News