📅 Saturday, 07 November 2026 | 11:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

24 श्रेणी पालीवाल नवयुवक मंडल केलवा द्वारा मकर संक्रांति पर हवन-यज्ञ एवं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

📅 14 January 2026, 09:53 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
24 श्रेणी पालीवाल नवयुवक मंडल केलवा द्वारा मकर संक्रांति पर हवन-यज्ञ एवं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
24 श्रेणी पालीवाल नवयुवक मंडल केलवा द्वारा मकर संक्रांति पर हवन-यज्ञ एवं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

केलवा. मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 24 श्रेणी पालीवाल नवयुवक मंडल, केलवा के तत्वावधान में वेदमाता गायत्री मंदिर, अंबावा में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया. हवन-यज्ञ का विधिवत संपादन पंडित मोहनलाल पालीवाल एवं पंडित मनीष पालीवाल द्वारा किया गया.

इस अवसर पर श्री राधा माधव वैदिक संस्थान द्वारा आयोजित ब्राह्मण बटुक प्रशिक्षण वैदिक संस्कार शिविर का भी समापन हुआ. शिविर में भाग लेने वाले बालक-बालिकाओं को समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री जगदीश पालीवाल एवं श्री परमेश्वर पालीवाल की ओर से सम्मानित किया गया.

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नवयुवक मंडल द्वारा क्रिकेट, बैडमिंटन, सितोलिया, कैरम सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति मेवाड़ मुख्यालय खमनोर के अध्यक्ष श्री बद्रीलाल पालीवाल ने उपस्थित बच्चों व युवाओं को आशीर्वाद देते हुए अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया. 

श्री पालीवाल ने आगे कहा कि युवा पीढ़ी समाज के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है और सेवा समिति सदैव युवाओं के साथ खड़ी हैं. भविष्य में भी समाज द्वारा सामूहिक खेलकूद व सामाजिक गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 24 श्रेणी पालीवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष श्री कमलेश पालीवाल ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं के बीच समन्वय बनाकर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त किया जाएगा.

कार्यक्रम में 24 श्रेणी पालीवाल समाज सेवा समिति मेवाड़ के अध्यक्ष श्री बद्रीलाल पालीवाल, पूर्व नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री मनीष पालीवाल, पूर्व उपप्रधान श्री भरत पालीवाल सहित सर्वश्री समाज के वरिष्ठजन रामचंद्र पालीवाल, मदन काका, गोपाल पालीवाल, भंवर पालीवाल, राजकुमार, प्रियंका, संजय पालीवाल, मुकेश पालीवाल, सत्यनारायण पालीवाल, दीपक पालीवाल, कौशल पालीवाल, अनिल पालीवाल, प्रदीप पालीवाल, राकेश पालीवाल, सागर पालीवाल, गोविंद पालीवाल, तिलकेश पालीवाल, रमेश पालीवाल, मनीष पालीवाल, राहुल पालीवाल, निलेश पालीवाल, विनोद पालीवाल, ओमप्रकाश पालीवाल, आकाश पालीवाल, छायक पालीवाल, गर्वित पालीवाल सहित नवयुवक मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे.

अंत में नवयुवक मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश पालीवाल ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें