ज्योतिषी

12 अप्रैल से जाग सकती है इन राशियों की सोई हुई किस्मत, मंगल बनाएंगे शक्तिशाली योग, कुबेर जी होंगे प्रसन्न

Pushplata
12 अप्रैल से जाग सकती है इन राशियों की सोई हुई किस्मत, मंगल बनाएंगे शक्तिशाली योग, कुबेर जी होंगे प्रसन्न
12 अप्रैल से जाग सकती है इन राशियों की सोई हुई किस्मत, मंगल बनाएंगे शक्तिशाली योग, कुबेर जी होंगे प्रसन्न

Mangal Pushya Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम, भूमि, रक्त, भाई, युद्ध, सेना का कारक माना जाता है। इसके साथ ही मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। बता दें कि मंगल एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। इस समय मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन 12 अप्रैल 2025 को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मंगल-पुष्य योग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को खूब धन लाभ के साथ-साथ हर काम में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल 3 अप्रैल को कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मंगल-पुष्य योग कुछ राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में जाना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। करिय़र के क्षेत्र की बात करें, तो आपको अपार सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। नौकरी के कारण स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। धन कमाने के साथ-साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लव लाइफ की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छे तालमेल रहेंगे।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

मंगल-पुष्य योग इस राशि के जातकों के लिए खूब फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में मंगल रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी में कई नए अवसर मिल सकते हैं। ऑनसाइट नौकरी से जुड़े मामलों में खूब सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। स्टॉक के माध्यम से आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए मंगल-पुष्य योग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक या फिर पैतृक संपत्ति के माध्यम से खूब लाभ मिल सकता है। आप अपनी मेहनत के बल पर काफी आगे बढ़ने वाले हैं। व्यापार की बात करें, तो आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आप इस क्षेत्र में चमक सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपके अनुकूल जाने वाली है। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा धन बचाने में कामयाब हो सकते हैं।  आप एकदम फिट रहने वाले हैं।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News