📅 Monday, 28 September 2026 | 04:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,740 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,100 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

ज्योतिष शास्त्र : नवंबर माह में इन 5 राशियों की होगी मौज, सूर्यदेव बरसाएंगे धन, हीरे की तरह चमक जाएगा भाग्य

📅 02 November 2022, 12:09 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ज्योतिष शास्त्र : नवंबर माह में इन 5 राशियों की होगी मौज, सूर्यदेव बरसाएंगे धन, हीरे की तरह चमक जाएगा भाग्य
ज्योतिष शास्त्र : नवंबर माह में इन 5 राशियों की होगी मौज, सूर्यदेव बरसाएंगे धन, हीरे की तरह चमक जाएगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति बहुत खास मानी जाती है। जब भी कोई ग्रह अपनी स्थिति बदला है तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। इस बार ग्रहों के राजा सूर्य 16 नंवबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद वे 16 दिसंबर 2022 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की बदलती ये स्थिति कुछ खास राशि के लोगों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगी। तो चलिए जानते हैं कि ये भाग्यशाली राशियां कौन कौन सी हैं।

मेष राशि

सूर्य की बदलती स्थिति मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा भाग्य लेकर आएगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। किस्मत के दम पर ही आपके अधिकतर काम हो जाएंगे। नौकरी में आपका प्रमोशन होगा। बिजनेस में भी लाभ होगा। नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पति और पत्नी के रिश्ते सुधार जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि

सूर्य के गोचर का कर्क राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। नए मकान और वाहन की खरीदी के योग बन सकते हैं। संतान की ओर से सुख मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। कोई मांगलिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। शादीशुदा जीवन में खुशहाली आएगी। पुरानी बीमारी दूर होगी। सेहत अच्छी रहेग। अपनों का साथ मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों की आवक बढ़ जाएगी। रुका हुआ धन मिलेगा। अटके हुए काम हो जाएंगे। बॉस आपके काम की तारीफ करेगा।

कन्या राशि

सूर्य का राशि बदलना कन्या राशि के लिए शुभ होगा। पैसों से जुड़ी दिक्कतें खत्म होगी। कहीं से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो समय शुभ है। नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए भी समय उत्तम है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। दुख खत्म होंगे।

वृश्चिक राशि

सूर्य का राशि बदलना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फायदेमंद होगा। आपके करियर में उछाल आएगा। आपको विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को भी नौकरी मिल सकती है। खुद का व्यापार शुरू करने के लिए नवंबर और दिसंबर का महीना उत्तम रहेगा। लॉटरी, सट्टा में भी लाभ होगा। अपनों से खूब प्यार मिलेगा। पुरानी मनोकामनाएं पूरी होगी। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

सूर्य की बदलती स्थिति का असर धनु राशि के जातकों पर भी होगा। यह प्रभाव बेहद शुभ होने वाला है। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। चारों ओर आपके ही चर्चे होंगे। शत्रु का पक्ष कमजोर पड़ेगा। कोर्ट और कचहरी के मामले हमेशा के लिए खत्म होंगे। किस्मत आपका साथ देगी। धन की कोई कमी नहीं रहेग। अपनों से फुल सपोर्ट मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। जॉब में तरक्की होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें