ज्योतिषी

इस माह के अंत में बनेंगे 7 दुर्लभ राजयोग, 2024 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन लाभ-तरक्की के योग

Pushplata
इस माह के अंत में बनेंगे 7 दुर्लभ राजयोग, 2024 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन लाभ-तरक्की के योग
इस माह के अंत में बनेंगे 7 दुर्लभ राजयोग, 2024 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन लाभ-तरक्की के योग

दिसंबर का महीने कई ग्रहों की चाल में बदलाव हो रहा है। इसके साथ ही ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण कई तरह के राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। बता दें कि बुध 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि में बुध और शुक्र की युति लाभ भाव में हो रहा है, तो लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। इसके साथ ही शुक्र केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। गुरु और शुक्र के बीच समसप्तक दृष्टि संबंध बन रहा है। समसप्तक राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही गुरु के ऊपर शुक्र का शुभ योग और शुक्र के ऊपर गुरु का शुभ योग हो रहा है। ऐसे में गुरु और शुक्र के संयोग से काम योग भी बन रहा है।

‘काम राजयोग’ को सभी इच्छाएं पूर्ति करने वाला योग माना जाता है। इसके साथ ही शुक्र मालव्य राजयोग का निर्माण कर हो रहा है। इसके अलावा धन शक्ति योग और महाधनी राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग सदियों बाद बन रहा है। दिसंबर माह के अंत में इतने शुभ योग बनने से कुछके जातकों को अपार धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। नया साल खुशियां लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं 4 राजयोग बनने से किन राशियों के जीवन में नए साल में खुशियां ही खुशियां आने वाली है…

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए नया साल खुशनुमा हो सकता है। इस राशि के जातकों को बंद हो चुके आय के स्रोत एक बार फिर से खुलेंगे। इसके साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब होंगे। इसके साथ ही शनि और राहु भी इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। काम के सिलसिले से विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। परिवार में लंबे चले से आ रही अनबन समाप्त होगी। शनि की दृष्टि लाभ भाव में पड़ने से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ मां का स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही मकर राशि में चल रही साढ़े साती का शुभ फल इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शुक्र मकर राशि के जातकों के लिए धन-संपदा की प्राप्ति कराएंगे।

कन्या राशि 

भाग्य, धन की दृष्टि से कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल काफी अच्छा हो सकता है। प्रबल राजयोग बनने से नौकरी के नए अवसर प्राप्ति हो सकते हैंष इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने का सपना भी पूरा हो सकता है। इसके साथ ही शनि देव आप के छठे भाव में विपरीत राजयोग बन रहा है जिससे आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। आने वाले समय में आपको शनि खुशियां ही खुशियां देने वाले हैं। संतान की ओर से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को उनकी मेहनत की सफलता हासिल हो सकती है। रोगों से मुक्ति मिलेगी। बुध कन्या राशि में अच्छी स्थिति होने के कारण कई तरह की बीमारियों से निजात मिलने के साथ अच्छा स्वास्थ्य रहेगा। इसके साथ ही गुरु की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के दिसंबर से नया तक काफी शुभ होने वाला है। इस राशि में बुध और शुक्र की युति हो रही है। साल के अंत में होने वाली इस युति से कई तरह के राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। इसके साथ मंगल भी रूचक राजयोग बना रहे हैं। लग्न भाव में इस राजयोग के बनने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही शनि, राहु, गुरु और मंगल आपके जीवन में नए साल में खुशियां ही खुशियां ला सकते हैं। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मंगल और शुक्र से धन शक्ति योग बन रहा है और बुध और शुक्र मिलकर बना लक्ष्मी नारायण योग सुख-समृद्धि के साथ धन-संपदा की प्राप्ति होगी। इस राशि में कई तरह के राजयोग का निर्माण हो रहा है। मेडिकल, स्पोर्ट्स, डिफेंस आदि के क्षेत्र संबंधित लोगों को काफी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News