📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,419.47 ▼ -1,476.23 (-2.00%) • निफ्टी 50: 22,680.70 ▼ -459.80 (-1.99%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
आपकी कलम

ब्रह्मलीन पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता : दीपावली की शुभकामनाएं

📅 12 November 2023, 04:46 PM • ✍️ मधुबाला राठौर • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्रह्मलीन पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता : दीपावली की शुभकामनाएं
ब्रह्मलीन पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता : दीपावली की शुभकामनाएं

जब मन में हो मौज बहारों की, चमकाएँ चमक सितारों की,

जब ख़ुशियों के शुभ घेरे हों, तन्हाई  में  भी  मेले  हों,

आनंद की आभा होती है, उस रोज़ 'दिवाली' होती है ।

जब प्रेम के दीपक जलते हों, सपने जब सच में बदलते हों,

       मन में हो मधुरता भावों की, जब लहके फ़सलें चावों की,

उत्साह की आभा होती है, उस रोज़ दिवाली होती है ।

जब प्रेम से मीत बुलाते हों, दुश्मन भी गले लगाते हों,

जब कहींं किसी से वैर न हो, सब अपने हों, कोई ग़ैर न हो,

अपनत्व की आभा होती है, उस रोज़ दिवाली होती है ।

 

       जब तन-मन-जीवन सज जाएं, सद्-भाव  के बाजे बज जाएं,

       महकाए ख़ुशबू ख़ुशियों की, मुस्काएं चंदनिया सुधियों की,

      तृप्ति की आभा होती है, उस रोज़ 'दिवाली' होती है.   

आप सभी को शुभ दिपावली की ढेर सारी हार्दिक शुभ कामनाए...  

प्रेषक : मधुबाला राठौर पत्रकार

दैनिक जन सारंगी < जावरा जिला रतलाम M. 8989670233

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें