📅 Thursday, 19 November 2026 | 04:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,031.81 ▼ -72.99 (-0.09%) • निफ्टी 50: 25,227.95 ▼ -63.15 (-0.25%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹129,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹164,000 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
आपकी कलम

ज्ञान पुंज के प्रवाहक शिक्षक : डॉ. रीना रवि मालपानी

📅 06 September 2021, 02:26 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ज्ञान पुंज के प्रवाहक शिक्षक : डॉ. रीना रवि मालपानी
ज्ञान पुंज के प्रवाहक शिक्षक : डॉ. रीना रवि मालपानी

अज्ञान के विनाशक, ज्ञान के उपासक होते है शिक्षक ।

ज्योतिपुंज प्रकाश के संवाहक होते है शिक्षक ।

शिष्यों में सृजनात्मकता को विकसित करते है शिक्षक ।

विषाद के क्षणों में धैर्य रखना सिखाते है शिक्षक ।

सच्चे पथ-प्रदर्शक बन सत्य की राह दिखाते है शिक्षक ।

जीवन के यथार्थ का बोध कराते है शिक्षक ।

विषम परिस्थितियों में साम्य का परिचय करवाते है शिक्षक ।

प्रतिभा का मूल्यांकन कर चमकता हीरा बनाते है शिक्षक ।

मानवता के उत्थान हेतु सहिष्णुता का पाठ पढ़ाते है शिक्षक ।

ज्ञान पुंज देश और समाज के कल्याण को प्रेरित करते है शिक्षक ।

विश्व बंधुत्व के संदेश के परिचायक है शिक्षक ।

जीवन के सत्य से साक्षात्कार कराते है शिक्षक ।

भविष्य के धरातल पर उन्नति के आयाम है शिक्षक ।

अवगुणो का गुणो में परिष्कृत रूप हैशिक्षक ।

बच्चों की उन्नति में गर्वित होते है शिक्षक ।

विचारों के कोलाहल को न्यून करते है शिक्षक ।

जीवन की प्रखरता और मुखरता का प्रतीक है शिक्षक ।

डॉ. रीना कहती, राष्ट्र के विकास का गर्व है शिक्षक ।

  • डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)
  • शिक्षक
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp WhatsApp चैनल