एप डाउनलोड करें

अखंड दीपक के 100 वर्ष पूर्ण होने तथा साधना शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में जन-जागरण हेतु एक भव्य विराट दीप महायज्ञ का आयोजन

उत्तर प्रदेश Published by: paliwalwani Updated Sun, 26 Apr 2026 12:07 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सतत मार्गदर्शन में तथा गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के तत्वावधान में वंदनीय माताजी के जन्मशताब्दी वर्ष (2026), अखंड दीपक के 100 वर्ष पूर्ण होने तथा साधना शताब्दी वर्ष के पावन उपलक्ष्य में  नौका विहार क्षेत्र स्थित रेल विहार फेस-3 में जन-जागरण हेतु एक भव्य विराट दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया।

यह आयोजन सर्व समाज के सुख, शांति एवं समृद्धि के उद्देश्य से तथा परमपूज्य गुरुदेव एवं माताजी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए किया गया। कार्यक्रम नारी शक्ति की विराट उपस्थिति में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महापौर आदरणीय डॉ. सत्या पाण्डेय जी द्वारा किया गया। मुख्य यजमान के रूप में कॉलोनी के अध्यक्ष श्री राम प्रकाश सिंह जी सपरिवार उपस्थित रहे।

विराट दीप महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन एवं युवा प्रकोष्ठ के संरक्षक आदरणीय अवधेश तिवारी जी के नेतृत्व में रेल विहार फेस-3, तारामंडल कॉलोनी के सभी सम्मानित एवं गणमान्य नागरिकों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें बहनों ने विशेष उत्साह एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

बहिन शिल्पी मिश्रा जी के नेतृत्व में महाकाल के भक्तिमय संगीत पर भव्य मशाल यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ परिव्राजक आदरणीय शैलेन्द्र कुमार जी, कैलाश जी एवं संजय जी की टोली द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की तैयारियों में युवा प्रकोष्ठ के राज कौशिक जी, दिवाकर जी, अजय मौर्य जी, शिल्पी जी, जितेंद्र वर्मा जी एवं शिल्पी मिश्रा जी का विशेष योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में सभी श्रेष्ठजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। अंततः कार्यक्रम का सफल व्यवस्थापन गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट द्वारा किया गया।

शुभकामनाएं... मंगलकामनाये....

साभार :गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गोरखपुर

???? मोब: 9140315846, 9935311771

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next