उज्जैन. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने महाकाल परिसर में 630 चुनिंदा स्वयंसेवकों को प्रबोधन दिया।सूत्रों के मुताबिक सरसंघचालक ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रहने और जनता के हितों की रक्षा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को तड़क-भड़क और चमक-दमक से दूर रहना चाहिए।
भागवत ने कहा कि स्वयंसेवक अपनी शाखाओं को मजबूत करें और सत्ता के मोह व प्रलोभन से दूर रहें। संघ को मजबूत करने के लिए संगठन के विस्तार में अपना संपूर्ण योगदान दें और संगठन के सभी प्रकल्पों के लिए स्वयंसेवक तैयार करें।