जे एम एस स्कूल का सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां : बच्चो में जबरदस्त उत्साह का माहौल

विज्ञापन

पुष्कर.

तीर्थ नगरी पुष्कर में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली हनुमान गली में स्थित जे एम एस दा स्कूल का चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को बच्चो ने एक से बढ़कर एक शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी.

जे एम एस स्कूल के निदेशक अरविंद सरवाडीया ने बताया कि शनिवार से चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ आनंदम गार्डन में हुआ. जिसमें प्रतिदिन बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं.

सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और इस कार्यक्रम में बच्चे एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दें रहे हैं.

दूसरे दिन नन्हे मुन्ने बच्चो ने एक से बढ़कर एक प्रतुतिया देकर खूब तालियां बटोरी. रविवार को दूसरे दिन बच्चो ने शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंकर खूब तालियां बटोरी.

स्कूल के निदेशक अरविंद सरवाडीया  ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष भर में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाती है, इसी के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जाती है जिसमें बच्चे  बड़े उत्साह से भाग लेते हैं और एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हैं.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook