पालीवाल समाज इंदौर में 25 सितंबर को होगा सामूहिक अनंत चतुर्दशी उद्यापन महोत्सव

विज्ञापन

!! जय श्री चारभुजा नाथ की !! 

Anil Bagora-Sunil Paliwal

कमर कस ली है...अब समाज सेवा में इतिहास रचेगा जय जगदीश सेवा संगठन !

कहते हैं जब मातृशक्ति जागती है तो समाज का भाग्य बदल जाता है. इसी सोच को साकार करने के लिए श्री सांवरिया रामायण मण्डल, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की ऊर्जावान मातृशक्ति ने जय जगदीश सेवा संगठन के बैनर तले कमर कस ली है.

समाज सेवा का शंखनाद हो चुका है.

अब सिर्फ भजन-कीर्तन नहीं, अब समाज के हर घर तक संस्कार, सेवा और संगठन की अलख जगाई जाएगी. आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की योजनाओं का आगाज , समाज की मातृशक्ति को प्राथमिकता देते हुए किया जा रहा है. यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, यह समाज की नारी शक्ति के सम्मान का महायज्ञ है.

सामूहिक अनंत चतुर्दशी उद्यापन महोत्सव 

दिनांक - 25 सितंबर 2026, शुक्रवार 

  • पालीवाल समाज में अक्सर अनंत चतुर्दशी के उद्यापन को लेकर परिवार चिंतित रहते थे। खर्च, व्यवस्था, पंडित, सामग्री... अब टेंशन खत्म! 
  • जय जगदीश सेवा संगठन ने बीड़ा उठाया है - एक साथ, एक जगह, एक ही संकल्प में सामूहिक उद्यापन का।
  • ना भागदौड़, ना चिंता... बस आइए, प्रभु श्री सत्यनारायण और अनंत भगवान की कृपा पाइए।
  • इस पुनीत कार्य की कमान संभाली है समाज की सशक्त, समर्पित मातृशक्तियो ने !
  • इनकी निःस्वार्थ सेवा और अथक मेहनत ही इस संगठन की असली ताकत है।
  • तो आइए, इस ऐतिहासिक शुरुआत के साक्षी बनिए। अपने परिवार के अनंत चतुर्दशी उद्यापन के लिए आज ही संपर्क करें और पुण्य के भागीदार बनें।

स्थान : श्री चारभुजा नाथ मंदिर, पालीवाल धर्मशाला, जुना तुकोगंज, इंदौर

यह तो बस शुरुआत है... जय जगदीश सेवा संगठन समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर...!

नोट : एक जोड़े को 31 पास दिए जाएंगे. सामूहिक अनंत चतुर्दशी उद्यापन महोत्सव में शामिल इच्छूक सदस्यों को अतिरिक्त पास चाहिए, तो प्रत्येक पास का निर्धारित शुल्क 125 रूपए रखा गया हैं. एवं संपूर्ण पुजन सामग्री संस्था की रहेंगी, वेश यजमान का रहेगा.

संपर्क :-

  • पायल जतिन व्यास - 7000672016
  • यामिनी महेश जोशी - 6263255857
  • निर्मला अनिल बागोरा - 9713669759
  • पूजा रविकांत व्यास - 8770638386

निवेदक : सांवरिया रामायण मंडल,जय जगदीश सेवा संगठन, पालीवाल ब्राह्मण समाज,इंदौर

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook