इंदौर में छात्रों की गूंज में राहुल गांधी : छात्रों से आज सीधे संवाद करेंगे

विज्ञापन

इंदौर.

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है।आज शनिवार शाम 5 बजे राहुल गांधी इस आयोजन में छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। आयोजन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार,मीडिया प्रभारी मुकेश नायक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई नेताओं ने एक मंच से प्रेस वार्ता लेकर कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी।

इस दौरान जीतू पटवारी और सभी नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम में अलग-अलग तरह से रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन का आयोजन होकर रहेगा। जीतू पटवारी ने दावा किया है कि छात्रों की गूंज आयोजन में कितनी संख्या में स्टूडेंट्स आएंगे की कार्यस्थल पर रखने की जगह नहीं मिलेगी। कोई उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के आयोजनों के लिए अपने आप सभी तरह की परमिशन मिल जाती है।

उनसे किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाता। किंतु कांग्रेस से पैसा लिया जा रहा है अलग-अलग तरह से शर्तें लागू की जा रही है किंतु हम पैसा भी देंगे और नियमों का पालन भी करेंगे और यह कार्यक्रम बड़े स्तर पर होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में लड़के और लड़कियों के लिए बैठने की ओर खड़े रहने की अलग-अलग विशेषताएं की गई है इसको लेकर कांग्रेस द्वारा वॉलिंटियर्स भी लगाए जा रहे हैं।

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर यूथ कांग्रेस ने दी छात्र छात्राओं को पार्टी

इंदौर छात्रों के गढ़ कहे जाने वाले भोलाराम मार्ग पर जहां छात्रों को कार्यक्रम में आने की के लिए यूथ कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष उदय भानु चिब  पहुंचे ,दनिया खान ने बताया कि ये अनोखी पार्टी जिसमें 70 पौंड का केक जिसमे राहुल गांधी की तस्वीर लगी हे, उसे उन छात्रों को खिलाया ओर छात्राओं की फेवरेट 5 हजार पानी पूरी जिसे खाने के लिए हजारों छात्र छात्राएं पहुंचे.

दानिश दानिश खान विधानसभा तीन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितेश सेन ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जोशी ब्लॉक अध्यक्ष जितेश होलकर व्हाट प्रभारी प्रतीक मित्तल यूथ ब्लॉक अध्यक्ष सावन सिलावट यूथ ब्लॉक उपाध्यक्ष मौजूद रहे. 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook