कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस एवं सरदार पटेल की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

विज्ञापन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के विचार एवं आदर्श आज भी देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत : उदयलाल आंजना

ज़ाकिर हुसैन

निंबाहेड़ा. 

देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर शनिवार को निंबाहेड़ा में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की गरिमामयी उपस्थिति में प्रातः 11:00 बजे बस स्टैंड के पास इंदिरा कॉलोनी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी अमर रहें, सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें के गगनभेदी नारों के साथ दोनों महान नेताओं को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी का अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश की एकता एवं अखंडता के लिए दिया गया बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व से देशी रियासतों का एकीकरण कर मजबूत एवं एकजुट भारत की नींव रखने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

आंजना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव, धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सर्वसमावेशी विकास के सिद्धांतों पर आधारित है। इंदिरा गांधी और सरदार पटेल का जीवन हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। दोनों महान विभूतियों के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवाल, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोज पारख, नुसरत खान, चित्तौड़गढ़ विधि एवं मानवाधिकार विभाग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, जिला कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, स्थानीय निकाय विभाग नगर अध्यक्ष राजेश सांड, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता आजाद गौरी, स्थानीय निकाय विभाग जिला सचिव शांतिलाल लाड़ना, जिला महिला कांग्रेस सचिव गायत्री शर्मा, पार्षद जकी अहमद गुड्डा भाई, अहमदनूर,राहत बी, मामूर खा मेव, विपुल कुमावत, मुन्नी देवी तेली, दिलीप भांभी, पार्षद प्रतिनिधि अमजद मेव, कमल मीणा, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, शमशू कमर मंसूरी, महासचिव नीतिन नागौरी, दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादौन, जावेद खान, सचिव धीरज नगरिया, आशीष अग्रवाल, प्रवक्ता रवि जाजपुरा, कार्यकारिणी सदस्य जहांगीर हुसैन मंसूरी, पूर्व पार्षद रामचन्द्र बामणिया, वंदना जैन, बिहारीलाल सोलंकी, लक्ष्मी सोलंकी, स्वालेहा सय्यद, सुधा जायसवाल, प्रीति तेली, फरीद खान, सूर्य प्रकाश मालू, पप्पू पठान, भाया पटेल, फरदीन खान,गौरव (रिंकू) सोनी, अशफ़ाक़ खान, सुरेश मीणा, इलियास गोरी, शरीफ मंसूरी, अकबर खान, सईद खान, साबू भाई, इरफान खान,मांगीलाल बामनिया, देवीलाल मेघवाल, उज़र अली, लाखन नायक, पुखराज पायक, गणेश लाल सोनी, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook