एप डाउनलोड करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर : दर्शन और आरती व्यवस्था में तकनीकी बदलाव : मंदिर कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के साथ वेतन भुगतान

उज्जैन Published by: paliwalwani Updated Tue, 05 May 2026 10:42 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन. श्री महाकाल महालोक कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में कलेक्टर एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और आगामी सिंहस्थ-2028 की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा कर उनका अनुमोदन किया गया।

प्रमुख निर्णय और अनुमोदन :

1. बुनियादी ढांचा : श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु महाकाल महालोक में 11 करोड़ की लागत से फैब्रिकेशन शेड स्थापित किए जाएंगे।

2. दर्शन और आरती व्यवस्था में तकनीकी बदलाव : संध्या एवं शयन आरती के महत्व के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इन आरतियों के आध्यात्मिक महत्व से अवगत हो सकें।

  • दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु QR आधारित फ्लैप बैरियर्स (QR-based flap barriers) स्थापित किए जाएंगे।

3. डिजिटल नवाचार और बजट : वेबसाइट पर अन्नक्षेत्र मॉड्यूल प्रारंभ किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को अन्नदान/भोजन बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा वे अग्रिम बुकिंग का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

  • वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मंदिर समिति का 29974.37 लाख का प्रस्तावित बजट पारित किया गया।

4. सिंहस्थ-2028 की तैयारी और अन्य निर्णय : सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए 80 नई स्टील दानपेटियों (50 बड़ी, 30 छोटी) के निर्माण का प्रस्ताव।

5. सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए : श्री महाकालेश्वर मंदिर ने दर्शनार्थियों की सुविधा दर्शन कतार प्रबंधन हेतु  लगभग 1000 नग बेरिकेटस् के लिए राशि रूपये 259.00 लाख एवं अधिक वजन एवं उंचाई के स्टेनलेस स्टील बेरिकेटस् (हेवी) बनवाए जाने हेतु राशि रूपये 59.14 लाख स्वीकृत की गई।

मंदिर कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) के साथ वेतन भुगतान का अनुमोदन

मंदिर कंट्रोल रूम एवं महाकाल महालोक कंट्रोल रूम के एकीकरण, विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिससे समस्त व्यवस्थाओं की निगरानी और संचालन और अधिक प्रभावी एवं समन्वित रूप से किया जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, महंत श्री विनीत गिरी जी महाराज, मंदिर प्रशासक श्री प्रथम कौशिक, नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा, एडीएम श्री अतेंद्र सिंह, डॉ. सीमा शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next