जयपुर : पिता ने बेटी के स्कूल वाले व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे अश्लील फोटो और वीडियो, गिरफ्तार

विज्ञापन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ऑनलाइन क्लास के दौरान एक बच्ची के पिता ने स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर कई अश्लील वीडियो भेज दिए। इसके बाद तो हड़कंप मच गया। ग्रुप एडमिन ने पहले सभी वीडियोज को डिलीट किया और स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एक पिता ने कथित रूप से गलती से बेटी के स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में एक नहीं पूरे 10 अश्लील वीडियो डाल दिए। ऑनलाइन क्लास के दौरान ग्रुप में आए ये अश्लील वीडियो देखकर हर कोई चौंक गया। स्कूल प्रशासन भी वीडियोज देख हैरान रह गया।  

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।  जयपुर के मुहाना इलाके में कल्याणपुर के सरकारी स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान स्कूल के व्हाटएप ग्रुप में बच्चों के मोबाइल पर एक साथ 10 अश्लील वीडियो आ गए। यह देख सभी हैरान हो गए। जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल राम प्रसाद चावला ने मुहाना थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी पिता साबिर अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़े : खुशखबरी : सरकारी बैंक कर्मचारियों के फैमिली पेंशन को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए

यह भी पढ़े : Government sceme : इस स्कीम में कीजिए निवेश दस हज़ार प्रति माह का मिलेगा रिटर्न

गलती से वीडियो सेंड होने का दावा

वहीं, आरोपी का कहना है कि उसके मोबाइल में इस तरह के वीडियो या फोटो नहीं रहते हैं, किसी ने जानबुझकर उन्हें भेजा और वह देखे बगैर उस वीडियो को अन्य ग्रुपों में डालना शुरू कर दिया। इसी दौरान बेटी की ऑनलाइन क्लास वाले ग्रुप में भी वीडियो सेंड हो गया। आरोपी गलती से वीडियो सेंड होने की बात कह रहा है। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook