अग्रसेन यूथ क्लब द्वारा पंकज उधास नाईट का निशुल्क आयोजन रविवार को

विज्ञापन

इंदौर. (विनोद गोयल...) लॉकडाऊन एवं कोरोनाकाल के बाद शहर में पहली बार एक राष्ट्रीय स्तर के गजल गायक पंकज उधास रविवार 10 अक्टूबर 2021 को अभय प्रशाल में शहर के प्रबुद्ध एवं सुधी श्रोताओं से रू-बरू होंगे. सांय सात बजे से पंकज उधास की महफिल सजेगी जिसका शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल, टीकमचंद गर्ग, पवन सिंघानिया एवं पलकेश गणेश अग्रवाल के आतिथ्य में होगा. आयोजक श्री अग्रसेन यूथ क्लब के अध्यक्ष राहुल गोयल बंटी, संयोजक गोविंद सिंघल, प्रयोग गर्ग एवं अंकित अग्रवाल काका ने इंदौर मेरी पहचान को बताया कि कार्यक्रम केवल आमंत्रित श्रोताओं के लिए ही है और पूरी तरह निशुल्क है. आमंत्रित श्रोताओं से कोराना प्रोटोकाल के नियमों का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया गया है. इस अवसर पर अग्रवाल समाज से जुड़े सभी प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. क्लब द्वारा इस बार अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में इस बड़े आयोजन के अलावा प्रमुख अग्रवाल संगठनों के बीच क्रिकेट मैच, गौ सेवा , अंधशाला, स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री के वितरण भी किया गया.

ये खबर भी पढ़े : अपराध : मां-बेटी की हत्या : जायदाद में हुई अंधी देवरानी ने हार बेचकर प्रेमी को दी थी सुपारी

सरकारी नौकरी अपडेट : तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के 988 रिक्त पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी

मामाजी माणिकचन्द्र वाजपेयी जयंती पर विशेष व्याख्यान का आयोजन : लेखक लोकेन्द्र सिंह की पुस्तक ‘संघ दर्शन : अपने मन की अनुभूति’ का विमोचन

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook