सरकारी नौकरी अपडेट : तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के 988 रिक्त पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी
छत्तीसगढ. जगदलपुर/ बस्तर संभाग के जिलों में विभिन्न विभागों के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के 988 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। इनमें सहायक ग्रेड-3 के 234 और भृत्य के 754 पद शामिल हैं। कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र ने इन पदों में स्थानीय युवाओं की भर्ती के लिए नियोक्ता कार्यालयों को आवश्यक तैयारी के साथ 11 अक्टूबर 2021 को दोपहर 3 : 00 बजे आयोजित बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं. कमिश्नर ने कहा कि विशेष कनिष्ठ कर्मचारी बोर्ड के माध्यम से चयन हेतु शासन द्वारा स्वीकृत पदों के अनुरुप आरक्षण रोस्टर की जानकारी, 100 बिंदु रोस्टर एवं विज्ञापन का नमूना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे चयन परीक्षा का आयोजन कर अभ्यर्थियों के चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जा सके.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
KG की बच्ची के सिर पर 12 बार ईंट मारी : तीसरी के स्टूडेंट ने बेंच पर पटका-बाल पकड़कर घसीटा, 96 सेकेंड तक पीटा